September 13, 2026

2 पिकअप की आमने सामने टक्कर चालक की मौत 5 लहूलुहान-

Spread the love

*2 पिकअप की आमने सामने टक्कर चालक की मौत 5 लहूलुहान*

 

*करारी थाना क्षेत्र में बीती रात हुआ जोरदार हादसा*

 

*कौशाम्बी*: करारी थाना क्षेत्र के पट्टी अब्दुल रऊफ गांव के पास 2 पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है टक्कर के बाद पिकअप सड़क पर पलट गई है हादसे में एक पिकअप के चालक की मौके पर मृत्यु हो गई है जबकि दूसरे पिकअप में सवार 5 लोग गंभीर घायल हैं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची करारी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है

 

घटनाक्रम के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी चालक धर्मा पुत्र बच्ची लाल उर्फ लल्लू पिकअप नंबर यूपी 73 ए 6314 मंझनपुर की तरफ वापस आ रहे थे इसी बीच सामने से आ रहे पिकअप नंबर यूपी 17 टी 7906 में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई दोनों पिकअप में टक्कर लगते ही एक पिकअप सड़क पर पलट गई हादसे में धर्मा चालक की मौके पर मौत हो गई और दूसरे पिकअप में सवार मलखान पुत्र राम अवतार अजय पुत्र कमलेश संजय पुत्र तुलसी राजू पुत्र पंचम और प्रेम पुत्र रामविलास घायल हैं हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए हैं और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना पुलिस पहुंची है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl FTR