कोयला व्यापारी का 29 लाख रुपया लेकर भट्ठा मालिक फरार
एडीजी से व्यापारी ने लगाई न्याय की गुहार
कोखराज थानाक्षेत्र के लोहरा गांव निवासी मो.राशिद पुत्र मो. नईम कोयला व्यापारी हैं। राशिद के अनुसार पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के बेगमपुर कादिलपुर में लालमन दास ने ईंट भट्ठा खोल रखा है।उन्होंने उस ईंट भट्ठे पर लगभग 29 लाख रुपए का कोयला दिया था। कई महीना बीतने के बाद रुपया मांगने पर मालिक आनाकानी करता रहा। अब उसने अपने भट्ठे पर राजू केशरवानी को बैठा दिया है और खुद भट्ठा मालिक फरार हो गया है। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया है।ईंट भट्ठे पर मौजूद लोग पैसे देने से इंकार कर अपने आपको एक सजातीय मंत्री का खास बता रहे हैं।भुक्तभोगी ने गुरुवार को मामले की शिकायत एडीजी प्रेमप्रकाश से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।एडीजी ने थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह को आवश्यक कार्यवाई करने का आदेश दिया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-