*प्रेस नोट थाना राजघाट गोरखपुर*
*2 किलो ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा अपराधों की रोकथाम मादक पदार्थो के व्यापार के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13.10.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 कुंवर गौरव सिंह द्वारा 2 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्ता बिन्दु निषाद पत्नी स्व0 विजय निषाद निवासिनी अमरुद मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 299/2022 धारा 8/20 NDPS का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता-*
बिन्दु निषाद पत्नी स्व0 विजय निषाद निवासिनी अमरुद मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट गोरखपुर
*बरामदगी-*
02 किलोग्राम नाजायज गांजा
*अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास-*
मु.अ. सं.299/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना राजघाट गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 कुंवर गौरव सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
2. कां0 पवन यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
3. का0 मनोज सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
4. म0का0 अनिता यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
5. म0का0 अन्नू सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-