July 12, 2026

172 शराब दुकानों का हुआ नवीनीकरण-

Spread the love

*172 शराब दुकानों का हुआ नवीनीकरण*

 

*11 दुकानां का ई-लाटरी से होगा चयन*

 

*कौशाम्बी।**जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद में आबकारी दुकान का 3 से 7 फरवरी तक वर्ष 2023-24 के लिए नवीनीकरण कराया गया है। उन्हांने बताया कि देशी मदिरा की कुल 72 दुकानों में से 71 दुकानें, विदेशी मदिरा की कुल 46 दुकानों में से 45 दुकानें, बीयर की कुल 38 दुकानों में से 37 दकानें एवं भॉग की कुल 27 दुकानों में से 19 फुटकर दुकानों का नवीनीकरण किया गया है।

 

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि 183 दुकानों में से 172 दुकानों का नवीनीकरण हुआ है। नवीनीकरण से अवशेष देशी मदिरा की एकमात्र दुकान-अझुवा थाना-सैनी, विदेशी मदिरा दुकान- गुलामीपुर, बीयर दुकान-मोहब्बतपुर पाइंसा तथा भॉग की 08 फुटकर दुकान-समदा, कनैली, भरवारी, दारा नगर, काजीपुर, चायल, उसमापुर तथा समशाबाद का व्यवस्थापन प्रथम चरण की ई-लाटरी के माध्यम से 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कराया जायेंगा, जिनकी ई-लाटरी 28 फरवरी को सम्पन्न होंगी।