April 20, 2026

सड़क हादसे में एक युवक की मौत तीन गंभीर घायल-

Spread the love

*सड़क हादसे में एक युवक की मौत तीन गंभीर घायल*

 

*बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलटी ट्रक*

 

*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र के परभा गांव से दावत खाकर वापस लौट रहे बाइक सवारो को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार सभी सड़क पर गिरकर तड़पने लगे हैं बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया जिससे ट्रक सड़क पर पलट गई है सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है दुर्घटना की जानकारी के बारे में पिपरी थाना पुलिस से पूछने पर घटना के 20 घंटे बाद भी दुर्घटना की जानकारी से पुलिस अनभिज्ञता जाहिर करती रही घटना मंगलवार देर रात की है

 

घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के बूंदा गांव निवासी कंचन पासी पुत्र किशोरीलाल अपने मौसेरे भाई जग लाल पुत्र हुबलाल निवासी पिउली असानतपुर टेन वा दो अन्य लोगों के साथ बाइक से दावत खाने परभा गांव गए थे दावत खाने के बाद कंचन अपने मौसेरे भाई और अन्य लोगों के साथ वापस बूंदा गांव लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार जगसाला के समीप पहुंचे तेज गति अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे हैं बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद ट्रक से कूदकर चालक फरार हो गया जिससे ट्रक सड़क पर पलट गई मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है गंभीर चोट लग जाने के कारण हादसे में गम्भीर घायल कंचन पासी की मौत हो गई है जगलाल समेत अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है मामले की सूचना मृतक कंचन के भाई कौशल ने थाना पुलिस को दिया है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

FTR