अनियंत्रित तेज रफ्तार टेंपो ने मारी टक्कर बुजुर्ग महिला हुई घायल_______
बारा/प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर से शंकरगढ़ रोड पर सावित्री नर्सिंग होम के आगे निराला नगर के पास आज शाम लगभग 7:30 बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार टेंपो ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई हैं जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ड्राइवर सहित टैंपू को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक निराला नगर निवासी शीला देवी शुक्ला पत्नी कामता प्रसाद शुक्ला उम्र लगभग 60 वर्ष अपने दरवाजे के सामने खड़ी थी कि अचानक तेज रफ्तार टेंपो यूपी 70 डी टी 9452 ने जाकर जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। लापरवाह टेंपो चालक बिना लाइट के ही रोड पर फर्राटे भर रहा था। बता दें कि टेंपो चालक घनश्याम सिंह निवासी मदनपुर बघला थाना लालापुर जनपद प्रयागराज स्वयं गाड़ी मालिक है और गाड़ी परिवहन कर रहे थे।आखिर सवाल यह उठता है कि डग्गामार वाहन क्षमता से अधिक सवारी भरकर दिनभर फर्राटे भरते रहते हैं मगर इनके ऊपर रोक नहीं लग पा रही है अब देखने वाली बात यह होगी कि आए दिन हो रहे ऐसी घटनाओं पर जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को कब निभाएंगे|





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-