वाराणसी : आदमपुर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार। कई थानों पर पहले से ही इस हिस्ट्रीशीटर पर मामले दर्ज थे। बीती रात मुखबिर की सूचना पर आदमपुर पुलिस को इस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने में कामयाबी मिली। 15 पुड़िया हेरोइन के साथ सोना केशरी को गायघाट से गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि सिगरा, कैंट, आदमपुर थाने पर इस हिस्ट्रीशीटर पर कई मामले दर्ज थे। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर को गायघाट से गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस गायघाट की तरफ गयी। जहां गायघाट की सीढ़ियों पर कुछ लड़के नशा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही लड़के वहां से भागने लगे। वहीं पुलिस ने एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया। उस लड़के पास से 15 पुड़िया हेरोइन पुलिस ने प्राप्त की। पुलिस के पूछे जाने पर उसने अपना नाम सोना केशरी बताया, जो कोयला बाजार का रहने वाला है।
प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, उ0नि0 कमलेश कुमार वर्मा के अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया। अपराधी के पास से सैमसंग मोबाइल और 15 पुड़िया हेरोइन पुलिस ने बरामद किया है। वहीँ प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि इस हिस्ट्रीशीटर पर वाराणसी के कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा टॉप 10 इनामी अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत ही हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol