वाराणसी : जीएसटी अधिनियम के तहत हो रहे अपराध के खिलाफ विभागीय कार्रवाई में मंगलवार को पहली
गिरफ्तारी हुई । आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में और गिरफ्तारियां संभव हैं । बोनस आइटीसी ( इनपुट टैक्स क्रेडिट ) का नेटवर्क ब्रेक करते हुए वाणिज्य कर विभाग ने अलीगढ़ में फर्जी फर्म बनाने वाले एक व्यापारी को जहां गिरफ्तार कर लिया गया गया है । वहीं अलीगढ़ , मीरजापुर व बुलंदशहर की पांच फर्मो की जांच में 250 करोड़ के बोगस ट्राजेक्शन का भी खुलासा किया गया है । विभाग की कार्रवाई से फर्जी फर्म बनाकर आइटीसी हजम करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा है ।
दरअसल अभी तक की जांच कर्रवाई में पेनाल्टी मद में अपेक्षित आठ करोड़ की धनराशि में से मीरजापुर में 1.71 करोड़ , अलीगढ़ में 1.10 करोड़ , तथा बुलंदशहर में 24 लाख यानि कुल मिलाकर 3.05 करोड़ की रिकवरी हो चुकी है । जांच में लगे केके वर्मा अपर आयुक्त ग्रेड-2 , वाराणसी ने जानकारी दिया कि विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा इकाई-ए अलीगढ़ में के ज्वाइंट कमिश्नर एचपी राव व डिप्टी कमिश्नर आरपीएस कौन्तेय के नेतृत्व में मंगलवार को अलीगढ़ की एक ट्रेडिंग फर्म शिवानी स्टील्स के व्यापार स्थल का औचक निरीक्षण किया । जांच में यह फर्म फर्जी मिली तथा करीब 6.42 करोड़ की बोगस आइटीसी का गड़बड़झाला सामने आया । इस प्रकरण में विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । पुलिस ने तत्काल कार्वाई करते हुए फर्म के स्वामी अंकित गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
सर्च सेल ने आयरन ऐंड स्टील कमोडिटी में हो रहे करापवंचन के तौर-तरीकों एवं उपलब्ध डाटा के सम्यक विश्लेषण के उपरान्त एक अन्तरप्रांतीय नेटवर्क के बारे में विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तैयार की है । इसी रिपोर्ट के आधर पर अलीगढ़ कि दो निर्माता इकाइयों एलडी गोयल स्टील व अग्रवाल फेरो मेटलिक , मीरजापुर की दो निर्माता इकाइयों इको स्टील व शान्ति गोपाल कानकास्ट तथा सिकंदराबाद-बुलंदशहर की निर्माता इकाई हन्नू स्टील्स के व्यापार स्थल की पिछले दिनों जांच कराई गई । संदिग्ध प्रपत्रों पर 14 गाड़ियां माल सहित डिटेल की गई । करीब 25 करोड़ का अघोषित स्टाँक मिला । जिस पर करीब आठ करोड़ रुपये पेनाल्टी मद में वसूल किया जाएगा ।

More Stories
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!