लखनऊ
मुख्य सचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी , अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ले रहे जायजा।
जनता कर्फ्यू को लेकर पहुँचे पालीटेक्निक चौराहा। सुरक्षा व्यवस्था का ले रहे जायजा। कमिश्नर सुजीत पाण्डेय भी मौजूद।

कनिका कपूर मामले बड़ा खुलासा,कोरोनो वायरस महामारी बीमारी होने के बाद पहले कनिका कपूर ने छुपाया इसके बाद लापरवाह सीएमओ ने बिना जांच करा दी ग़लत तथ्यों पर एफआईआर
कनिका कपुर मामले में सीएमओ ने एफआईआर संशोधन के लिए लिखा दूसरा शिकायती पत्र सीएमओ ने अब बताया 11 मार्च को लन्दन से मुंम्बई पहुंचने पर कनिका कपूर की मुम्बई एयरपोर्ट पर हुई थी कोरोनो वायरस के टेस्ट मुंबई एयरपोर्ट के डॉक्टर ने Quarantine रहने के दिये थे निर्देश इसके बावजूद वह 11 मार्च को मुम्बई से लखनऊ आ गई महामारी बीमारी के बाद क्वारंटाइन की मिली सलाह के बावजूद वह लखनऊ आकर 14 मार्च को होटल ताज 11:14 मिनट पर पहुंची होटल के रूम नम्बर 362 में 16 मार्च तक रुकी 16 मार्च की सुबह 10:05 मिनट पर चेकआउट करके अपने घर चली गई सीएमओ लखनऊ द्वारा प्रथम1 शिकायती पत्र में बरती गई बड़ी लापरवाही कोरोनो वायरस महामारी बीमारी होने के बाद पहले कनिका कपूर ने छुपाया इसके बाद लापरवाह सीएमओ ने बिना जांच करा दी ग़लत तथ्यों पर एफआईआर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कनिका कपूर की वजह से सकते में लोगों की जान
प्रधानमंत्री के आवाहन पर जनता कर्फ्यू का मिला प्रतापगढ़ जनपद से मिला पूरा समर्थन
वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के भारत वासियों से भारत बंद आवाहन का किया था अपील प्रतापगढ की जनता ने पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया आज लगभग 6 घंटे बीत जाने के बाद भी जनता कर्फ्यू का असर नजर आ रहा है सड़कों पर सन्नाटा है गलियां सूनी है बाजार बंद है लोग अपने घरों में बंद रहकर जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं।इसी तरह कुन्डा पट्टी लालगंज रानीगंज सदर बाजार मे चारों तरफ पसरा सन्नाटा। प्रतापगढ़ के जिला अधिकारी डॉ रुपेश त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मय फोर्स के साथ सुनसान सड़कों चौराहे गलियों में टहल कर लिया जायजा
नयी दिल्ली ...
देश के 75 शहरों को पूरी तरह से लॉक डाउन किया,
31 मार्च तक ट्रेन रद्द करने के बाद अंतर्राज्यीय सड़क परिवहन को भी रद्द किया गया. कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ हुई बैठक में लिया गया फैसला.

लखनऊ से बड़ी खबर
कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री आज रात 9.30 बजे बैठक करेंगे बैठक में पूरे प्रदेश में जनता कर्फ्यू सुबह 6 बजे तक बढ़ाने पर फैसला होगा साथ ही जिन ज़िलों में कोरोना के मरीज़ मिले हैं\ उनको लौकडाउन करने के लिए ज़िले चिन्हित कर लिया गया है।
लंबी दूरी की ट्रेन पहुंच रही लखनऊ
मुम्बई से आ रही ट्रेनों से हज़ारों लोग पहुंच रहे लखनऊ हज़ारो यात्रियों के सामने अपने घर जाने की समस्या सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट जनता कर्फ्यू के चलते हैं बंद UPSRTC ने 60 एक्स्ट्रा बसें लगवाई MD राजशेखर खुद बस अड्डे पर कर रहे व्यवस्था चारबाग बस अड्डे पर एक्स्ट्रा बसों की की गई व्यवस्था\ ट्रेन से आने वाले यात्रियों को नही होने दी जा रही समस्या बस अड्डे पर यात्रियों के खानपान के लिए खुलवाई गई दुकाने |

लखनऊ
ACS Home अवनीश अवस्थी ने Emergency Operations Center का लिया जायजा। 112 मुख्यालय में प्रदेश की स्थिति का लिया जायजा। हर स्थूति में 112 सेवाओं को सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश। 112 में कॉल आने पर विशेषज्ञतापूर्ण सलाह देने और प्रबंध करने के दिये निर्देश। PRV स्टाफ की सुरक्षा का प्रबंध करने के निर्देश। बजट की कोई कमी नहीं होने देंने का अधिकारियों को दिलाया प्रमुख सचिव गृह ने भरोसा। जनता कर्फ़्यू मुहिम को सफल बनाने में सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को काम करने का दिया निर्देश। 112 एडीजी असीम अरुण और कमिश्नर सुजीत पाण्डेय रहे मौजूद।
, लखनऊ।
बाजारखाला थाना क्षेत्र में पासपोर्ट अधिकारी के घर धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, पुलिस टीम ने तीन माह पहले बीसीसी ग्रेविटी अपार्टमेंट में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर विक्की मौर्या और संदीप मौर्या को मोहनलालगंज इलाके से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, पकड़े गए आरोपियों के पास से दो लाख अठावन हज़ार रुपए नगद व jewellry बेचकर ख़रीदी गयी एक टीयोगों कार (क़ीमती सात लाख पैंतीस हज़ार रुपए) व एक अपाचे मोटरसाइकल (क़ीमती एक लाख छः हज़ार रुपए) बरामद, वहीं गिरोह के फरार सदस्य हरेश्याम मौर्य की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस, पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के दिशा निर्देश पर संयुक्त रूप से कार्य कर रही क्राइम ब्रांच और बाजारखाला पुलिस को मिली सफलता, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गिरोह का राजफाश करने में हुए कामयाब।
रेल मंत्रालय से बड़ी खबर
कोरोना के चलते रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला 31 मार्च तक सभी ट्रेनों का सन्चालन रोक दिया गया है ।
प्रधानमंत्री के द्वारा एक दिन का जनता करफ़्यू की अपील का जनाज़ा निकलता युवक।
थाना जानकीपुरम अन्तर्गत मुलायम तिराहा स्तिथ शीला देवी अस्पताल के सामने तथाकतिथ कभी अपने आपको अधिवक्ता व् कभी युवा भाजपा मंडल मोर्चा का पदाधिकारी बता रहा ये नवयुवक पुलिस प्रशासन के आदेशो की कर रहा है अवहेलना।
पुलिस के द्वारा गाड़ी चेकिंग में युवक के पास गाड़ी के कोई भी पेपर न होने पर पुलिस द्वारा की गयी सीज़ की कार्यवाही पर भड़का नवयुवक।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी को दे रहा है देख लेने की धमकी। पुलिस कर्मी द्वारा जब कहा गया की पेपर लेकर क्यों नहीं चलते इस पर वो पुलिस कर्मी को ही पाठ पढ़ाने लगा।
पुलिस द्वारा जब अपने अधिकारी को इस बाबत सूचित किया की युवक बहुत ही उत्तेजित है तथा अधिवक्ता क्या होता है तो युवक ने फिर किया अपशब्दों का प्रयोग। किसी को अपने साथ हुई घटना की दे रहा जानकारी जो की पूर्णतया गलत।
देखना ये होगा क्या पुलिस इस तथाकतिथ अपने आपको अधिवक्ता और भाजपा युवा मोर्चा का पधाधिकारी बताने वाले मनबढ़ युवक पर कोई कार्यवाही करेगी या नहीं।

दिल्ली,
सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है,
ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र में बनेगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री। शिवराज सिंह चौहान पर सहमति नहीं। नरेंद्र सिंह तोमर होंगे मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री। ले सकते है 25 मार्च को शपथ।
कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी सहित 24 की रिपोर्ट निगेटिव
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके अलावा जिन 51 लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें से 24 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जो कि राहत भरी खबर है। जबकि बाकी की रिपोर्ट रात आठ बजे आएगी।बता दें कि लंदन से लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर ने लखनऊ व कानपुर में कई पार्टियां की थीं और कई लोगों के सीधे संपर्क में आई थीं। जिसमें कई बड़े नेता व अफसर शामिल हुए थे। ये सभी लोग कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सकते में आ गए थे।
लखनऊ।
राजधानी पुलिस की शर्मनाक करतूत उजागर। सीपी और आला अधिकारियों के आदेश के बाद भी पुलिस चला रही डंडा। पब्लिक को रोकने के लिए पुलिस ले रही डंडे से काम। डीजीपीद्वारा कही गई थी पुलिस अधिकारियों से आम जनता से संयम बरतने की बात। चौक याहियागंज चौराहे पर पुलिस डीजीपी के आदेशों की उड़ाई रही धज्जियां।
प्रधानमंत्री के आवाहन पर जनता कर्फ्यू का मिला महोबा जनपद से मिला पूरा समर्थन
वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के भारत वासियों से भारत बंद आवाहन का किया था अपील महोबा की जनता ने पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया आज लगभग 6 घंटे बीत जाने के बाद भी जनता कर्फ्यू का असर नजर आ रहा है सड़कों पर सन्नाटा है गलियां सूनी है बाजार बंद है लोग अपने घरों में बंद रहकर जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं।इसी तरह बाजार मे चारों तरफ पसरा सन्नाटा। महोबा के जिला अधिकारी अवधेश त्रिपाठी मय फोर्स के साथ सुनसान सड़कों चौराहे गलियों में टहल कर लिया जायजा।
प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूर्व राज्य मंत्री/ विधायक श्रीमती अर्चना पांडे अपनी विधानसभा छिबरामऊ जनपद कन्नौज में अपने परिवार के साथ घर पर घंटा ,थाली आदि बजाकर अपने परिवार के साथ कोरोना भगाने का कार्य किया।
उत्तर प्रदेश के 15 जिले 25 मार्च तक लॉक डाउन
1कानपुर
2आगरा
3 मेरठ
4अलीगढ़
5नोएडा
6प्रयागराज
7मुरादाबाद
8गाजियाबाद
9वाराणसी
10बरेली
11आजमगढ़
12सहारनपुर
13गोरखपुर
14लखीमपुर
15लखनऊ
छत्तीसगढ़ के सुकमा से बुरी खबर
नक्सली हमले में 17 जवान शहीद…14 घायल… DRG- STF के जवानों को पहली बार इतना बड़ा नुकसान,14 जवानों के शव भी उठा ले गये नक्सली
जनता कर्फ्यू के बीच देश को हिला देने वाली दुखद खबर बस्तर के जंगलों से आ रही है। कल छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में 17 जवानों के शहीद होने की खबर है. शहीद होने वाले जवानों में STF और DRG के जवान शामिल हैं. कल सुबह नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर DRG और STF का एक दल मिनपा इलाके में सर्चिंग पर निकला हुआ था . कोरजागुड़ा के जंगलों में जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ. इस मुठभेड़ में 17 जवानों के शहीद होने की खबर है. वहीं 14 जवान घायल हैं जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया है. बस्तर के इतिहास में पहली बार DRG यानि कि डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड के जवानों को इतना बड़ा नुकसान हुआ है. शहीद 17 जवानों में से 12 जवान DRG के हैं. DRG स्थानीय युवकों द्वारा बनाया गया सुरक्षा बलों का एक दल है, जो की नक्सलियों के खिलाफ सबसे अधिक प्रभावी रहा है.. नक्सलियों द्वारा जवानों के 15 हथियार भी लुटे गए हैं, जिन में AK-47, इंसास, LMG और UBGL जैसे हथियार शामिल हैं.|

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol