लखनऊ
कोरोना को लेकर यूपी सरकार अलर्ट 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री थोड़ी देर में शुरू करेंगे बैठक मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव ग्रह अवनीश अवस्थी समेत कई अधिकारी रहेंगे मौजूद हालात पर सरकार के अधिकारियों की नई तैयारी बैठक के बाद उठाए जा सकते हैं कुछ एहतियातन नए कदम|
लखनऊ
प्रदेश सरकार ने लखनऊ में कोरोना वायरस के इलाज के लिए 6 अस्पतालों को नामांकित किया है
1- लोकबंधु अस्पताल
2- सिविल अस्पताल
3- बलरामपुर अस्पताल
4- केजीएमयू
5- राम मनोहर लोहिया अस्पताल
6- एसजीपीजीआई
परीक्षण सुविधा केवल KGMU में उपलब्ध है
प्रश्न के लिए हेल्पलाइन नंबर
0522,2622080
व्हाट्सएप-7839700132
जानकारी के लिए 9415795809,
9415005002 पर सूचित किया जाना .
लखनऊ
प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कनिका कपूर की सभी पार्टियों की जॉच के आदेश दिये लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश करेंगे जॉच चौबीस घंटे में मॉगी रिपोर्ट .
में दर्ज हुई एफआईआर कनिका कपूर पर एफआईआर दर्ज आईपीसी 188,269,270 में दर्ज हुई एफआईआर लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने |
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आज कैंप कार्यालय पर कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए सभी मजिस्ट्रेटों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों तथा बनाई गई टीमों की बैठक की।
* उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिस के अधिकारियों से कहा कि इन्फोर्समेंट की प्रभावी कार्यवाही आज ही से शुरू कर दें।
* स्कूलों तथा दवा की दुकानों की नियमित जांच करवाएं।
* 22 मार्च को जनता कर्फ्यू जो प्रात: 7 बजे से लगातार रात के 9 बजे तक चलेगा, इसका पालन करायें। इस कोई भी दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, ठेला, खोमचा व पान आदि कुछ भी नहीं खुलेगा।
* 22 को अनावश्यक बाहर निकलने वालों को समझा कर घर में ही रहने को कहें तथा रोग के खतरे को बतायें। रोगी वाहन, एम्बुलेंस या कोई यात्रा करने जरुरी काम से जा रहा है तो जाने दें।
* विदेशियों पर पैनी नज़र रखी जाय उन्हें 14 दिनों तक होटल के कमरों में ही सीमित किया जाय तथा कैम्पस में भी निकलने से होटल के द्वारा रोका जाय। इनकी जांच कराने के साथ-साथ होटल कर्मचारियों की भी नियमित जांच सुनिश्चित करें।
* नगर में होटलों, लाजों या किसी के निजी आवासों, जहां कहीं भी विदेशी रह रहे हैं उसकी सूचना अगर सम्बंधित थानो पर नहीं दी गई है तो छापेमारी कर आज ही से सील करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दें।
* मीट मुर्गे की जो दुकाने जहां नियम का पालन नहीं कर रहे तुरंत सील कर दें।और उनके लाइसेंस भी निरस्त किये जायें।
* डेयरी मालिकों के पशु सड़कों पर खुले में न घूमें, सूअर पालक बाड़ो में ही सूअरों को रखें।
* शहर में कालेज बिल्डिंग,हास्टल, आश्रम पद्धति स्कूल को क्वारंटाइन करने हेतु चिन्हित कर लें तथा निजी अस्पतालों में उपलब्ध आईसीयू, बेडों की संख्या आदि का विवरण भी संकलित कर लें।
* उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि अभी वार मोड पर काम करते हुए एडवाइजरी का अनुपालन प्रभावी ढंग से कर लिया गया तो हम बड़ी विपत्ति से बच सकें�

दुबई से आये व्यक्ति में नागकोमें रह रहे क्षेत्रीयरिक
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित उल्फत बीबी के हाता में बरनवाल मेडिकल के सामने वाली गली में एक युवक मनोज पटेल जो 3 दिन पहले दुबई से आया है। उसके पिता का नाम स्वामीनाथ है। मनोज का घर स्वर्गीय गंगा प्रसाद सोनकर के घर के बगल में है। घर मे एक कमरे में माता पिता एक बड़ा भाई और मनोज साथ मे रहते हैं। मनोज 3 दिन से घर में ही है। जबकि फैमिली के बाकी सदस्य बाहर आ जा रहे हैं। आसपास रहने वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लखनऊ जिला प्रशासन का बड़ा कदम
लखनऊ जिला प्रशासन का बड़ा कदम
डीेएम अभिषेक प्रकाश ने होटल ताज को बंद करने के दिये आदेश होटल ताज को अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक किया गया बंद कनिका कपूर होटल ताज की पार्टी में हुई थी शामिल कनिका कपूर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई है जिलाधिकारी का आदेश तत्काल प्रभाव से होगा लागू.|
[


More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza