June 11, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत हो गई है. मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है*

Spread the love

साकेत मैक्स के डॉक्टरों ने उन्हें शाम 5.50 बजे मृत घोषित कर दिया. साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया. रोहित शेखर दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे. उनकी मां औप पत्नी उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंची थीं. पिछले साल 18 अक्टूबर को नारायण दत्त तिवारी का भी निधन हो गया था. इसी दिन उनका जन्मदिन भी था।