*चुनावी रैली में अपने बेतुके बोल के चलते चुनाव आयोग की पाबंदी का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। चुनाव आयोग की पाबंदी पर सवाल पूछे जाने पर आजम खान ने उन्हें धमकी दी।
रामपुर की रैली में भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर चुनाव आयोग की ओर से लगी 72 घंटे की पाबंदी पर मंगलवार को पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया तो सपा नेता भड़क गए और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए उन पर एफआईआर दर्ज हो सकती है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने रामपुर की रैली में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर आजम खान के चुनाव प्रचार पर तीन दिनों (72 घंटे) का रोक लगाया है। इस रोक के बारे में सवाल पूछे जाने पर खान अपना आपा खोते दिखे और कहा, ‘आप पर एफआईआर हो जाएगी। आप तहजीब सीखा रहे है। आप अपना चरित्र दिखा रहे हो। ये चैनल्स का चरित्र है।’

More Stories
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी-
बिना OBC आरक्षण के होंगे UP निकाय चुनाव-
8 सवालों से समझें पूरे गुजरात चुनाव का गणित-