June 22, 2026

10 लीटर देशी कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार-

Spread the love

*10 लीटर देशी कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार*

 

खीरी प्रयागराज।खीरी पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र पिपरांव के पास नालापुल क्षेत्र में छापेमारी कर दस लीटर देसी कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष के अनुशार शराब समेत आरोपी को थाना खीरी पर लाया गया जहाँ सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही पूरी की गई।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में शराब माफियाओ पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरिक्षक खीरी वीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में रविवार उनकी पुलिस फोर्स सुरक्षा दृष्टिगत थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहीं थी।तभी मुखबीर ने पिपरांव गाँव के पास नाला से 100 मीटर पहले एक ब्यक्ति को शराब के साथ होने की खास सूचना दी सूचना पर यकीन कर प्रभारी निरीक्षक खीरी ने दरोगा अनुराग यादव हेड कांस्टेबल त्रिवेंद्र सिंह कास्टेबल अरविंद कुमार गौड़ की एक टीम बनाकर उसे पकड़ने हेतु भेजा गया।पकड़ने पहुंची पुलिस फोर्स ने योजनाबध्य तरीके से घेराबंदी करते हुए दस लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र सुग्गिलाल निवासी ग्राम पिपरांव थाना खीरी उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये जहा आज विधिक कार्यवाही पूरा किया।

FTR