गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी गिरफ्तार
उतरांव प्रयागराज।गोवध निवारण अधिनियम मुकदमे में लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को उतरांव पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देश पर वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में उतरांव थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामअवतार अन्य पुलिस के साथ शान्तिब्यवस्था को लेकर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी सूचना मिली कि गोवध अधिनियम की धारा मुकदमे 238/19 का फरार चल रहा आरोपी थाना हण्डिया बरौत निवासी मो0 अकमल पुत्र बब्बू थाना क्षेत्र रहीम पट्टी तिराहा के पास देखा गया है। जिसके बाद दरोगा रामअवतार सिपाही संदीप कुमार,सिपाही राजीव सिंह, सिपाही विनोद कुमार के साथ घेराबन्दी कर आरोपी मो0 कलीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-