10वीं पास युवाओ के लिए ITBP में निकली नौकरी, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन____
10वीं पास कर चुके युवा सकारी नौकरी की तलाश कर रहे है। उनके लिए आईटीबीपी ने कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां (Central govt jobs 2022) निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू होगी।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के जरिए इन पदों के लिए 17 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ही आवेदन करें। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 108 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य हो|
कांस्टेबल (बढ़ई)- 56 पद
कांस्टेबल (मेसन)- 31 पद
कांस्टेबल (प्लम्बर)- 21 पद
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कांस्टेबल के पदों पर आवेदकों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
आवेदन शुरू होने की तिथि – 19 अगस्त 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 17 सितंबर 2022

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-