हिस्ट्रीशीटर वारन्टी अभियुक्त कपूर चन्द्र जायसवाल गिरफ्तार
माण्डा प्रयागराज।माण्डा पुलिस अपराधियो की तलाश के दौरान आज हिस्ट्रीशीटर के एक शातिर वारन्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तार आरोपीएडीजी पाँच जनपद मिर्जापुर के एसटी नंबर 27/19 से सम्बंधित वारन्टी था।जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा द्वारा वांछित वारंटियों अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये निर्देश के कड़ी में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर प्रयागराज सौरभ दीक्षित व एएसपी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक माण्डा अरविंद कुमार गौतम के नेतृत्व में उनकी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट से सम्बंधित वारन्टी शातिर ब्यक्ति कपुर चन्द्र जायसवाल पुत्र स्व0 विजयलाल जायसवाल निवासी टिकरी माण्डा को गिरफ्तार किया।प्रभारी निरीक्षक के अनुशार आरोपी ब्यक्ति बहुत ही शातिर व्यक्ति है इसके विरुद्ध अलग अलग अपराध से जुड़े थाना माण्डा में पाँच तथा जिला मिर्जापुर के गैंगेस्टर एक्ट की धारा में मामला दर्ज है। वारण्ट होने के बाद हमारी पुलिस इसकी तलाश में लगी थी आज खास सूचना पर गाँव से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी माण्डा दिघीया आशीष कुमार यादव,हेड कांस्टेबल राज किशोर वर्मा सिपाही शुभम सिंह आदि साथ रहे। FTR





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-