*जार्जटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दस लाख रूपये कीमत की स्मैक साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार*
जार्जटाउन प्रयागराज।मादक पदार्थ कारोबारीयो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना जार्जटाउन की पुलिस ने एसओजी पुलिस की मदत से लगभग दस लाख रुपये कीमत की स्मैक व विक्री के रुपये के साथ स्मैक बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।बरामद स्मैक व रुपये समेत पुलिस टीम आरोपी को थाने ले आयी जहा सम्बन्धित कार्यवाही करने के बाद उसे जेल भेज दिया।पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में जनपद प्रयागराज में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त नगर व एसीपी शिवकुटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जार्जटाउन धीरेन्द्र सिंह अपने पुलिस टीम व एसओजी प्रभारी राजेश उपाध्याय की टीम के साथ क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ दबिश गिरफ्तारी में लगे थे।इसी बीच किसी मुखबीर ने हैजा अस्पताल अल्लापुर जार्जटाउन क्षेत्र में स्मैक बेच रहे वाले कारोबारी के बारे में बताया जिसके बाद थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गठित पुलिस फोर्स के साथ पहुँचे और योजना के तहत घेराबन्दी करते हुए मुकेश कुमार निषाद पुत्र स्व0 साजन कुमार निषाद निवासी सब्जीमण्डी दारागंज प्रयागराज उम्र 28 वर्ष को100 ग्राम स्मैक व विक्री के 1760 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये जहा एनडीपीएस एक्ट में विधिक कार्यवाही पूरी की।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-