September 22, 2026

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर जुब्बल कोटखाई विधासभा सीटों पर हुए उपचुनावों के फाइनल नतीजों के रुझान आ चुके- शरद पांडेय

Spread the love

हिमाचल अपडेट

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर जुब्बल कोटखाई विधासभा सीटों पर हुए उपचुनावों के फाइनल नतीजों के रुझान आ चुके हैं. मंडी से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने बीजेपी के ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को करीब 13 हज़ार वोटों से हरा दिया है. जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने निर्दलीय बीजेपी के बागी उम्मीदवार चेतन बरागटा को हराकर जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने फतेहपुर विधानसभा सीट पर कब्‍जा कर लिया है. इस सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह ने भाजपा के बलदेव ठाकुर को हराया है. अर्की सीट पर भी कांग्रेस आगे है.

राज्य की सबसे हॉट मंडी सीट के अलावा जुब्बल कोटखाई फतेहपुर की अर्की और विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी जीत की ओर है. शिमला में होलीलोज में जश्न का माहौल है वही बढ़त मिलने के बाद  मंडी वही मंडी लोकसभा सीट पर अपनी शानदार जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने इसका श्रेय मंडी की जनता को दिया है. प्रतिभा सिंह ने कहा की जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है इसीलिए इस दफा जनता ने मंडी समेत सभी सीटों पर कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया है. प्रतिभा सिंह ने भावुक होते हुए उनके दिवंगत पति वीरभद्र सिंह के प्रचार में शामिल ना होने पर कहा की प्रचार के दौरान उन्हें वीरभद्र सिंह की कमी महसूस हुई. उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत के बाद  पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है.