May 29, 2026

हिंदू युवा वाहिनी टीम ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया-

Spread the love

हिंदू युवा वाहिनी के टीम ने मेहनगर आजमगढ़ में बने गौशाला का औचक निरीक्षण किया

मेहनगर: हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह को जब पता चला तो खुद जाकर गौशाला की स्थिति को देखा और पाया कि मौके पे एक भी कर्मचारी मौजूद नही है,और अपनी यूआ टीम को बुलाकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें दो गाय मृत मिली और कई गाय अस्वस्थ पाई गई, जिसे देख अमित सिंह ने तत्काल मेहनगर उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी को फोन से अवगत कराया, जिस पर मौके पे अधिशासी अधिकारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया।जिसमे कई कमियां भी पाई गई, जिस पर अधिशासी अधिकारी ने एक कर्मचारी को तत्काल कार्य से निलंबित किया और बाकी बचे कर्मचारियों को फटकार लगाई। उप जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचने के बाद भी कई कमियो के कारण को बताया उप जिलाधिकारी ने तत्काल मौके की स्थिति को देखते हुए सुधार करने के कहा और ठेकेदार को फटकार लगाई तथा तत्काल कार्य करने की हिदायत दी
इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के
ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह,नागा सिंह,जय नारायण शर्मा,धर्मपाल सिंह,विपुल सिंह रमेश चौहान प्रदीप चौहान सत्यम गुप्ता राजन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।