दुमका :-(झारखंड)
– – – – – – – – – – – –
*हावी दलालों से दबी सिस्टम ने जीवित को किया मृत घोषित*
🔹️जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत रक्शा पंचायत में कल्होड़िया गाँव के 72 वर्षीय वृद्ध जीवित लोबिन मांझी एवं उनकी जीवित पत्नी पद्मा देवी , दोनों का बना दिया गया मृत्यु प्रमाण पत्र ।
🔹️ जरूरतमंद गरीब जनता का हक छीनकर लूटखसोट करनेवाले जाहिल बिचौलियों के ईशारे पर विभागीय कर्मचारियों ने किया ये काम ।
🔹️ खुद को जीवित साबित करने के लिए वृद्ध दंपति अब खुद को जीवित होने का प्रमाण पत्र दिखा-दिखाकर काट रहे हैं दफ्तरों के चक्कर ।
🔹️ कागज पर मृत घोषित कर दिए जाने के बाद अब वृद्ध दंपति को न तो वृद्धापेंसन , और न ही सरकार की कोई लाभकारी योजना का मिल पा रहा है लाभ ।
🔹️ भ्रष्टाचार, अनियमितता एवं सरकारी राशि के गबन संबंधी ऐसे कई प्रकरणों में संबंधित कर्मी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को माना जा रहा है जिम्मेवार ।
🔹️शीघ्र जीवित घोषित नहीं किए जाने की स्थिति में वृद्ध दंपति, अब प्रखंड कार्यालय सरैयाहाट के समक्ष आमरण-अनशन पर बैठकर लगाएंगे न्याय की गुहार ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-