दुमका :-(झारखंड)
– – – – – – – – – – – –
*ऑल इंडिया लाईफ इंस्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन,दुमका की हुई बैठक*
🔹️ ऑल इंडिया लाईफ इंस्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( AILIAFI) की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक-10/07/2021 को दुमका के बासुकीनाथ में “गौरी शंकरम पैलेस” में सम्पन्न हुई ।
🔹️सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में कई जाने-माने उपस्थित अभिकर्ताओं के द्वारा रखी गई समस्याओं को दूर करने पर विचार करते हुए भारतीय जीवन-बीमा निगम के सभी अभिकर्ताओं के भविष्य-संरक्षण संबंधी कई मुद्दों पर चर्चा की गई ।
🔹️ अभिकर्ताओं के हितों की चर्चा के साथ-साथ उनसे जुड़े पाॅलिसीधारकों को समय पर सभी प्रकार के भुगतान हेतु उचित निदान पर भी प्रकाश डाला गया ।
🔹️ संगठन के संयुक्त-सचिव श्री बमबम कुमार सिंह के द्वारा आयोजित इस बैठक में संगठन के शाखा-सचिव श्रीकांत प्रसाद , उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता , अखिलेश प्रसाद सिन्हा, विजय उपाध्याय, इंद्रकांत झा , इंद्रमोहन झा, ध्रुव प्रसाद, प्रदीप कुमार साह , आनंद झा , बालमुकुन्द तिवारी, अरूण कुमार, संजय कुमार सिन्हा, संदीप कुमार सिन्हा, राकेश कुमार साह,मणिक कुमार गौण,संतोष कुमार एवं राजेन्द्र प्रसाद साह के अलावे अन्य कई अभिकर्ता मौजूद थे ।
सुशील झा







More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-