व्यापारी ने की खुदकुशी_
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक व्यापारी ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले व्यापारी ने 2 मिनट 22 सेकेंड का वीडियो भी बनाकर वायरल किया जिसमें वह अपनी पत्नी के मामा, साले और पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
वीडियो में बयां किया दर्द
क्रांति यादव ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें क्रांति यादव खुद का नाम बताकर दावा कर रहा है कि उसकी लाइफ बहुत बढ़िया चल रही थी। उसकी पत्नी ने उसे बहुत परेशान कर दिया। कुछ लॉकडाउन की वजह से नुकसान हुआ तो पत्नी समझने लगी कि नुकसान की भरपाई नहीं होगी और उसने सारा पैसा अपने भाई को दे दिया।
मैं अपनी पत्नी और साले से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। मैंने अपना खुद का घर बनाया, जिससे आज मैं ही बाहर हूं। जिसने मेरी शादी कराई उसके मामा से भी बात की। सास के नंबर मांगे, लेकिन नहीं मिले। बार-बार पुलिस में झूठी शिकायतें दी। मैं अपनी घरवाली, उसके भाई और मामा की वजह से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं…।
मृतक क्रांति यादव के पिता राजेंद्र सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी के मामा, साले और पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
जल्द आरोपी हिरासत में होंगे – मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सदर थाना।

More Stories
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-
हरियाणा STF,पुलिस की टीम के साथ मारपीट-
हरियाणा : RSS की बैठक में प्रचारकों का स्थानांतरण-