June 23, 2026

हरियाणा के करनाल से चार आतंकवादी पकड़े गये-

Spread the love

हरियाणा के करनाल से चार आतंकवादी पकड़े गये, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, गोलियां और बारूद के बक्से मिले हैं. यह बारूद RDX हो सकता है, ऐसी आशंका जताई गई है। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये चारों आतंकी किसके कहने पर और कहां पर आतंकी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। इन संदिग्धों में तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है। सभी संदिग्ध आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े बताए जा रहे हैं।