May 9, 2026

हरिद्वार कुंभ के पहले दिन हर की पैड़ी पर नहीं दिखी रौनक, खाली रहे तमाम गंगा घाट- अजय मिश्रा

Spread the love

हरिद्वार

 

हरिद्वार कुंभ के पहले दिन हर की पैड़ी पर नहीं दिखी रौनक, खाली रहे तमाम गंगा घाट

 

कोरोना का खौफ कुंभ के पहले दिन हरकी पैड़ी से लेकर तमाम गंगा घाटों पर साफ नजर आया।

 

हालात यह थे कि और दिनों की तुलना में हरकी पैड़ी पर दोपहर के समय जहां बामुश्कि तीस फीसदी लोग ही स्नान करने पहुंचे वहीं अन्य घाट सुनसान ही नजर आए।

 

जबकि बीता कुंभ हो या फिर किसी और साल का अप्रैल माह, गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे रहते थे।

 

चार माह से घटकर एक माह का कुंभ आयोजन होने के बाद भी श्रद्धालुओं में गंगा स्नान को लेकर उत्सुकता नजर नहीं आ रही है।

 

कुंभ का पहला दिन होने पर उम्मीद जताई जा रही थी कि काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार का रुख करेंगे। लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर एक बार फिर कोरोना का खौफ भारी पड़ता नजर आ रहा है।