August 26, 2026

पर्यटन सचिव पहुंचे बदरीनाथ धाम, प्रस्तावित निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण- अजय मिश्रा

Spread the love

चमोली

 

पर्यटन सचिव पहुंचे बदरीनाथ धाम, प्रस्तावित निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

 

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बदरीनाथ धाम मे प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर विशेषज्ञों एवं प्रशासन के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

 

बदरीनाथ धाम को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने के लिए मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जाएंगे।

 

इस दौरान पर्यटन सचिव ने कहा कि हर साल बदरीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत सभी यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम और सुरक्षित मार्ग बनाने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए यहां पर विकास कार्य किए जाएंगे।

 

जिससे श्रद्धालु मुख्य मंदिर से लेकर तप्तकुंड एवं बदरीनाथ के आसपास अन्य सभी धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सके।