April 30, 2026

हत्या के आरोप में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

प्रेस नोट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 07.07.2022

हत्या के आरोप में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर धाराओं में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 07.07.2022 को हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त विकास उर्फ रामचेलु पुत्र स्व. कुमार निषाद निवासी चकरा अव्वल थाना राजघाट जिला गोरखपुर को समय करीब 00:30 बजे चकरा अव्वल अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 169/2022 धारा 302 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया |
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 05/07/2022 को नंदकिशोर भारती पुत्र स्वर्गीय रामजतन निवासी हतवा टोला जंगल एकला नंबर 2 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 169/22 धारा 302 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ विवेचना के क्रम में एवं घटना का पर्दाफाश करते हुए ज्ञात हुआ कि दिनांक 04/07/2022 को सांय अमरूदबाग चकरा अव्वल आया था एवं रात 7-8 बजे के बीच हरिओम पुत्र नंद किशोर भारती निवासी हतवा टोला जंगल एकला नंबर 2 थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर गांजा पीने के लिए अमरुद बाग चकरा अव्वल आया हुआ था जहां पर उसके दो साथी सनी उर्फ सन्नी पुत्र अशोक साहनी तथा विकास उर्फ राम चेलु पुत्र स्वर्गीय कुमार निषाद निवासीगण अमरूदबाग चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर भी हरिओम के साथ गांजा पी रहे थे चिलम की साफी ना देने की बात को लेकर तीनों आपस में लड़ने झगड़ने लगे क्योंकि हरिओम अत्यधिक नशे में था इसलिए सनी उर्फ सन्नी एवं विकास उर्फ रामचेलू ने मिलकर गमछे से गला कसकर हरिओम की हत्या कर दी अभियुक्त सनी उर्फ सन्नी को दिनांक 06/07/2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा चुका है अभियुक्त विकास उर्फ रामचेलु उपरोक्त को मुखबिर की निशानदेही पर आज दिनांक 07/07/2022 को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया ।

नाम पता अभियुक्त-
विकास उर्फ रामचेलु पुत्र स्व. कुमार निषाद निवासी चकरा अव्वल थाना राजघाट जिला गोरखपुर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1- मु0अ0सं0 83/22 धारा 272 भादवी व 60आबकारी अधिनियम थाना राजघाट गोरखपुर
2- मु0अ0सं0 169/22 धारा 302 आईपीसी थाना राजघाट गोरखपुर

गिरफ्तारी का स्थान एवं समय:-
स्थान-चकरा अव्वल अभियुक्त के घर से, दिनांक-07.07.2022 समय : 00:30 बजे

गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1-थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2-उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्र थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3-कां.मंगलदीप यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4-कां.देवेंद्र यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
7-कां.शैलेन्द्र कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
8-कां.अरविंद यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर