April 30, 2026

एक अदद बैटरी तथा दो अदद मेटल स्टेनर व होज पाईप व कोवार की चोरी करते समय एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 07.07.2022

एक अदद बैटरी तथा दो अदद मेटल स्टेनर व होज पाईप व कोवार की चोरी करते समय एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त किशन पुत्र ऋषिपाल निवासी नाहरपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर को एक अदद बैटरी बाउण्ड्री वाल के पास अन्दर की तरफ तथा दो अदद मेटल स्टेनर व होज पाईप व कोवार की चोरी करते समय गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 463/2022 धारा 379/511 भादवि-थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

संक्षिप्त विवरण पूछताछ विवरणः-
फुटपाथ पर खानाबदोश जीवन-यापन करने वाले कुछ लोग जो नशे के आदतन है जो चोरी की घटनाये करके उससे नशा व अन्य अपव्यय करते है । इस गिरोह के कुछ सदस्यो पर लगातार निगरानी जनपद गोरखपुर की पुलिस कर रही थी, इसी क्रम में जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि अग्निशमन केन्द्र गोलघर में कुछ अज्ञात लोगो द्वारा वहाँ खड़ी फायर ब्रीगेड की गाडियो से सामान चुरा रहे है । मुखबीर की सूचना पर थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी जिससे चोरी कर रहे अज्ञात लोगो में से एक अभियुक्त जिसका नाम किशन पुत्र ऋषिपाल निवासी नाहरपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर को मौके पर ही सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । पकड़े गये अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं अपने साथी दीपक व जितेन्द्र के साथ मिलकर छोटी मोटी चोरी करता हूँ । आज रात्रि में भी मैं अपने साथियो के साथ अग्निशमन केन्द्र के आस-पास खडे वाहनो में से बैट्ररी व कुछ अन्य सामान चोरी कर रहा था तभी मौके पर मुझे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया और मेरे साथी दीपक व जितेन्द्र मौके से फरार हो गये । अभियुक्त किशन पुत्र ऋषिपाल निवासी नाहरपुर थाना गुलरिहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
किशन पुत्र ऋषिपाल निवासी नाहरपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 463/2022 धारा 379/511 भादवि-थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी का स्थान /समय –
अग्निशमन केन्द्र गोलघर, गोरखपुर दिनांक -06/07.07.2022 समय करीब 01.50 बजे

गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. का0 आनन्द कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. का0 संजीत यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर