*प्रेस नोट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 09.12.2022*
*हत्या का आरोपी 15,000/-रू0 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में जनपद में जघन्य अपराध के वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्र0नि0 थाना खोराबार व उनकी टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 658/2022 धारा 147,148,149,302,34 भादवि से सम्बंधित वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र निषाद पुत्र रमेश निषाद निवासी लहसड़ी टोला खैरा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* ग्राम डांगीपार ढाला पर दिनांक 26/10/2022 को युवक की चाकू से मारकर हत्या की गयी थी। जिसके संबंध में थाना स्थानयी पर मृतक के पिता के लिखित तहरीर के आधार मु0अ0सं0 658/2022 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
शैलेन्द्र निषाद पुत्र रमेश निषाद निवासी लहसड़ी टोला खैरा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 658/2022 धारा 147,148,149, 302, 34 भा0द0वि0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्म0 का नाम-*
1. प्र0नि0 श्री कल्याण सिंह सागर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 सतीश राजभर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. का0 अजय कुमार यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
5. कां0 अजीत यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
6. कां0 अजय पटेल थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-