August 6, 2026

सड़क सुरक्षा सबकी रक्षा “ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-

Spread the love

*प्रेसनोट यातायात पुलिस जनपद गोरखपुर दिनांक 26.05.2022*

*सड़क सुरक्षा सबकी रक्षा “ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान”*

*उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप गोरखपुर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम* के तहत आज दिनांक 26.05. 2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम किया गया जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सेफ्टी मैनेजर सुमित मिश्रा यातायात उपनिरीक्षक रामवृक्ष यादव, चौकी प्रभारी एयर फोर्स व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बच्चों को बताया गया कि आप जिस समाज में गली और मोहल्ले में रहते हैं वहां पर यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट के या बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाता है तो उसको आप लोग अवश्य टोके जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके तथा बच्चों को आईटीएमएस कंट्रोल रूम के संबंध में जानकारी दी गई कि इसके द्वारा गोरखपुर यातायात व्यवस्था को कंट्रोल किया जाता है तथा यातायात नियम के उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाती है बच्चों को यह भी बताया गया कि सड़क पर चलते समय रेड लाइट होने पर स्टॉप लाइन के पीछे रुकना चाहिए तथा बाये लेन पर गाडी नहीं रोकना है और बाऐ लेन को खाली रखना चाहिए जिससे एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी वाहनों को आवागमन में परेशानी ना हो । यदि बाए लेन पर कोई गाडी रोके तो उसको आप लोगों द्वारा टोकना चाहिए बच्चों को यातायात हेल्पलाइन नंबर 8081208576 से भी अवगत कराया गया कि यदि कोई व्यक्ति द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसका वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर इस नंबर पर सूचना दें जिससे उसके खिलाफ कार्यवाही की जा सके इसी दौरान बच्चों द्वारा पूछा गया कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है इसके जवाब में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बताया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिसकर्मी या कोई अन्य आम नागरिक हो सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाती है क्योंकि नियम सबके लिए बराबर है और यह भी बताया गया कि बच्चे मासूम होते हैं यदि बच्चों द्वारा अपने परिवार आस-पड़ोस या रिश्तेदारो हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए व यातायात नियमों का पालन करने हेतु कहा जाता है तो लोग बच्चों के बातों को मानते हैं अंत में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई इसके उपरांत उपनिरीक्षक यातायात रामवृक्ष यादव द्वारा बच्चों को बताया गया कि आप लोग भारत के आने वाले कल के भविष्य यदि आप लोग अभी से जागरूक होंगे तो एक बेहतर भारत का निर्माण किया जा सकता है तथा चौकी इंचार्ज एयर फोर्स ने बच्चों से बातें करते हुए कहा कि आप आप सभी बच्चे होनहार है आप सीख सकते हैं तथा अपने घर व आस-पास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए लोगों को जागरूक कर सकते हैं

आज आर्मी पब्लिक स्कूल, गोरखपुर में यातायात जागरूकता अभियान के तहत गोरखपुर यातायात पुलिस विभाग द्वारा डॉ0 महेंद्र पाल सिंह एसपी सिटी यातायात की अगुवाई में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को यातायात नियमों से अवगत कराया गया ।

जागरूकता अभियान की शुरुआत श्रीमती अंकिता सिंह ने एसपी यातायात डॉ0 महेंद्र पाल सिंह जी के स्वागत से किया | ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रामवृक्ष यादव जी ने कहा कि आज के समय में यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरुरी हो गया है, बिना हेलमेट लगाये कभी भी वाहन न चलाये | उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि आप अपने मम्मी –पापा से प्यार करते हैं तो उनको यातायात नियमों का पालन करने को कहें और बिना हेलमेट लगाये वाहन न चलाने दें, दुर्घटना कभी बताकर नही आती इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट अवश्य लगायें | सब इंस्पेक्टर श्रीमती सुनीता सिंह जी ने विद्यालय के छात्रों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने पर विशेष ज़ोर दिया तथा छात्रों को यातायात नियम की शपथ दिलाई |

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ0 महेंद्र पाल सिंह एसपी यातायात ने कहा कि जो लोग यातायात के नियमों को तोड़ते हैं उनपर जुर्माना हम इसलिए नहीं लगाते कि सरकार के कोष को भर सके बल्कि हम लोगों को बताते हैं कि आपकी जिंदगी हमारे लिए उतनी ही महत्त्वपूर्ण है जितना की आपके परिवार के लिए इसलिए आप इन नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे | उन्होंने कहा कि जो भी यहाँ आपको यातायात नियम बताये गए हैं उनसे दूसरों को भी अवगत कराएं | विद्यार्थी हमारे सहयोगी बनें एवं समाज के अन्य लोगों को जागरुक करें | एक आदर्श नागरिक बनकर ही देश हित में ही कुछ किया जा सकता है | आपको कोई असुविधा होती है तो आप यातायात हेल्प नम्बर 8081208567 पर संदेश भेज सकते हैं एवं त्वरित कार्रवाही की जाएगी |

श्री सुमित मिश्रा जी एक्सपर्ट एंड ट्रैनर यातायात (इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लखनऊ ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं सड़क हादसों से लोगो को बचाने के लिए ये एक सन्देश की तरह काम करते हैं. किसी भी वाहन चालाक को इन ट्रैफिक चिन्हों की अच्छी सूझ-बूझ होना अति आवश्यक हैं |

अंत में प्राचार्य महोदय श्री विशाल त्रिपाठी जी ने एपी यातायात एवं यातायात विभाग से उपस्थित सभी अधिकारिओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि हम अपने देश में हो रही यातायात दुर्घटनाओं के प्रति देश के नागरिकों को जागरूक कराये तो दिन-प्रतिदिन जो दुर्घटनाएं हो रही हैं उनको कम किया जा सकता है सभी प्रकार की सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सभी तरह की सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें | इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य श्री सी.पी. पाण्डेय, समस्त शिक्षक गण एवं विद्यालय के कक्षा नवीं से बारहवीं तक के छात्र उपस्थित रहे |