*वाराणसी चोलापुर*
*स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मरीजों को निशुल्क उपचार, उपलब्ध दवाओं का निशुल्क वितरण, मरीजों व परिजनों की काउंसलिंग कर मानसिक बच्चों, महिला,पुरुष को मानसिक दिव्यांग का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव के द्वारा किया गया।
सीएचसी अधीक्षक आर.बी यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मानसिक स्वास्थ्य का बृहद कैंप लगाया जाता है, मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्ति समाज में एक कमजोर वर्ग का गठन करता है तथा जिसे हमारे समाज में भेदभाव के अधीन जाना जाता है परिवार को मानसिक रोग से पीड़ित रोगियों व रिश्तेदारों की देखभाल और उपचार के लिए असमान वित्तीय शारीरिक मानसिक भावात्मक और सामाजिक बोझ को सहन करना पड़ता है, मानसिक से पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित अन्य लोगों की तरह माना जाना चाहिए और उनके आसपास के वातावरण को पुनर्वास और समुचित उपचार समाज में उनकी भागीदारी के अनुकूल बनाया जाना चाहिए तभी हमारा समाज विकास करेगा। वही अधीक्षक ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिव्यांग लोगों का सर्टिफिकेट बना कर उन्हें वितरित भी किया गया। ब्लाक प्रमुख चोलापुर सुभाष यादव ने बताया कि पिछले साल भी इसी प्रकार से विहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लाभार्थियों को कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है और कैंप लगाकर लोगों का सीएचसी परिसर में ही दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाया जा रहा है। परिसर की साफ-सफाई देखकर प्रसन्नता महसूस हो रही है और इसके लिए हम अपने चिकित्सा अधीक्षक डा.आर.बी यादव को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने पूरे प्रदेश में सीएचसी परिसर का नाम रोशन किया है,लगातार चौथी बार भी कायाकल्प पुरस्कार से सीएचसी चोलापुर को सम्मानित किया जा चुका है यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। वही कार्यक्रम में मंगला यादव प्रधान भवानीपुर, डॉ डीपी सिंह, डॉक्टर ए के सिंह,डॉक्टर जेपी वर्मा, व परिसर के कर्मचारी के साथ – साथ क्षेत्रीय ग्रामीण आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-