महकमा जंगलात के WhatsApp Group पर घूम रहा जंगल के राजा का एक वीडियो श्री नवीन राय क्षेत्रीय वनाधिकारी की अजीमोशान शख्सियत की कहानी बयां करता खूब सराहा जा रहा है!
सोनभद्र! प्रदेश के सघन वन प्रभाग का गौरव प्राप्त रेनुकूट वन प्रभाग अपनी अनेक विशेषताओं के चलते प्रदेश के टाप टेन वन प्रभाग की श्रेणी में गिना जाता है!
जहां एक ओर यहां के हरे भरे वनों की चर्चा होती है वहीं दूसरी तरफ यहां तैनात रहे वन अधिकारी भी अपनी किसी न किसी खूबी के चलते सराहे जाते रहे हैं! उन्ही में से कुछ जनता व स्टाफ की नजरों में हीरो बन जाते हैं!
जंगल के राजा शेर/चीता को जिसने देखा वो तो जानता ही है जिसने नहीं देखा वो भी जानता ही होगा! क्यों कि इसकी अजीमो शान शख्सियत और इसकी तेज गति से सभी वाकिफ हैं! यह किसी परिचय का मोहताज नहीं होता!
ठीक उसी तरह महकमा जंगलात के कुछ नेक दिल वसूल पसंद वन अधिकारी किसी परिचय के मोहताज नहीं होते! पैसे के पीछे भागते लोगों के बीच ऐसे भी कुछ बोल्ड वन अधिकारी हैं जिनकी धमक किसी शेर से कम नहीं होती! आज हम बात कर रहे हैं जंगल के राजा के एक वीडियो की जिसमें उसे 102 km प्रति घण्टे की स्पीड से लक्ष्य की ओर दौड़ते दिखाया गया है! बताते चलें कि अनपरा रेंज के तेज तर्रार क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री नवीन राय द्वारा अपने Divisional WhatsApp Group पर डाला गया जंगल के राजा शेर का एक वीडियो वन स्टाफ द्वारा सराहा व शेयर किया जा रहा है! श्री राय को इस बात का अंदाजा भी नहीं था इस वीडियों को इतनी सराहना मिलेगी और लोग जंगल के राजा की तुलना उनसे ही करने लग जायेगें! दर असल हर किसी को इस वीडियो में नवीन राय की छवि दिख रही है जिनकी अजीमो शान शख्सियत जंगल के राजा शेर से कम नहीं है!
माना कि वो होगा जंगल का राजा वो तेज दौड़ता होगा सामान्यता लोगो को उसकी सिर्फ तेज गति ही नजर आती होगी पर यदि गौर से वीडियो को देखिये तो उसमें एक संदेश भी छुपा है! जिंदगी का उद्देश्य सिर्फ तेज दौड़ना सफलता प्राप्त कर लेना खूब दौलत कमा लेना नहीं होना चाहिये! शेर के कदमों की धमक उसकी बुलंद शख्सियत का एहसास कराती है वो जिधर से गुजरता है छोड़ जाता है कदमों के निशा! ठीक उसी तरह महकमा जंगलात में तरह तरह के भ्रष्टाचार के किस्सों के बीच कुछ ऐसे भी अधिकारी हैं जो पैसे के पीछे नहीं भागते वसूलों से समझौता नहीं करते! अपना इमान नहीं बेचते! अपने सिद्धातों पर चलने वाले ये लोग जहां भी रहते हैं अपनी अलग पहचान बना कर शान से रहते ठीक उसी जंगल के राजा शेर की तरह जिसका वीडियो आजकल वन कर्मी खूब शेयर कर रहे हैं!
श्री राय की नेकी नेकदिली शराफत और इंसानियत के भाव से प्रभावित हर किसी को जंगल के राजा शेर के इस वीडियो मे श्रीराय की छवि दिखाई पड़ती है!
उनको चाहने वालों ने इसे खूब शेयर किया!
और उनके लिये अनगिनत शुभकामनायें दी हैं!
सच मुच आज भी कुछ लोग हैं जो जब जिधर से गुजरते हैं तो छोड़ जाते हैं कदमों के निशा!
जंगल के राजा शेर
और महकमा जंगलता के श्री नवीन राय जी की तरह!
हमारी CIB टीम वन व पर्यावरण की सुरक्षा में लगे राय जैसे वन अधिकारियों को सैल्यूट करती है!
लेख एवम संपादन ,एस एम श्रीवास्तव
नेशनल एडवाइजर
CIB

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-