स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अच्छे काम के लिये वन दरोगा शिवकुमार यादव को किया गया सम्मानित! एस एम श्रीवास्तव की रिपोर्ट!
यूपी/सोनभद्र/ 15 अगस्त 2021(स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर प्रदेश सरकार के वन विभाग द्वारा प्रदेश भर में चलाये गये वृक्षारोपण जन आंदोलन अभियान अन्तर्गत 30 करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य करने वाले वन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया!
इसी कडी़ में प्रदेश के सघन वन वन क्षेत्र वाले वन प्रभाग रेनुकूट की म्योरपुर रेंज में तैनात वन दरोगा शिवकुमार यादव को उनके उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य हेतु प्रभागीय वनाविकारी रेनुकूट श्री मनमोहन मिश्रा के प्रस्ताव पर मुख्य वन संरक्षक मीरजापुर द्वारा विभाग की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया! साथ ही रेंज के श्री विजेन्द्र कुमार वन दरोगा, श्री सर्वेश कुमार यादव वन रक्षक और श्री गोविंद कुमार गोड़ वन रक्षक को भी उनके अच्छे कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है! जिससे वन रेंज स्टाफ का मनोबल बढा़ है!


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-