*स्वच्छता में निभाई भागीदारी,यूपी में अव्वल बनी वाराणसी*
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी विकास मंत्रालय द्वारा चलाये स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में वाराणसी छावनी ने यूपी में अव्वल रहा।जबकि पूरे भारतवर्ष में वह 15 वें स्थान पर रहा।छावनी प्रशासन की यह उपलब्धि उसके स्लोगन को सार्थक करता नजर आया *”स्वच्छता में भागीदारी,छावनी बने नं.1 हमारी”* स्वपोषित छावनी परिषद वाराणसी की इस उपलब्धि पर छावनी प्रशासन ने आगामी सर्वेक्षण में भारतवर्ष में मिले 15 वें पायदान से ऊपर छलांग लगाने की कवायद अभी से शुरू कर दी है।इस उपलब्धि का सारा श्रेय मुख्य अधिशासी अधिकारी आकांक्षा तिवारी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर रियाजुल रहमान व उनकी टीम को दिया।
यूपी में आगरा,मेरठ,प्रयागराज जैसे कई बड़ी छावनियों को पछाड़ते हुए छावनी परिषद ने गांधी जयंती से पूर्व इस सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त किया।जबकि पूरे भारतवर्ष में यह वाराणसी छावनी 15 वे नम्बर पर रहा।छावनी प्रशासन के इस उपलब्धि से मुख्य अधिशासी अधिकारी आकांक्षा तिवारी काफी खुश है और इसका सारा श्रेय पहले आमजन मानस के मिल रहे सहयोग को दिया वही सेनेटरी इंस्पेक्टर रियाजुल रहमान की महती भूमिका निभाने की बात कही।उन्होंने बताया कि परिषद प्रशासन आगामी वर्ष में पूरे भारतवर्ष में खुद को पहले पायदान पर पाने की कवायद में अभी से जुट गई है।ज्ञात हो कि इसके पूर्व वर्ष 2021 में बेस्ट कैंटोमेंट इन सिटीजन फीडबैक में पहला स्थान प्राप्त किया था।विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के द्वारा तत्कालीन छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैसला ने अवार्ड भी प्राप्त किया था।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ