*उत्तर प्रदेश-
आईएएस कौशल राज शर्मा वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त बनने की रेस में सबसे आगे,आईएएस रामलिंगम वाराणसी DM बनने की रेस में आगे !!
*1-थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार —*
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.09.2022 को थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-275/2022 धारा 363/366/504/506/376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट बनाम आन्नद कुमार पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 02.10.2022 को प्र0नि0 लालगंज रामनरायन राम मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त आन्नद कुमार उर्फ पतालू पुत्र राजेन्द्र निवासी हरदीमिश्र (बहुति) थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । अपहृता को पूर्व मे बरामद किया गया ।
*2.थाना को0शहर पुलिस द्वारा चोरी की 01 चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 चोर गिरफ्तार,—*
थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.09.2022 को वादी राम अभिलाष त्रिपाठी पुत्र हरिसहाय निवासी लोखेपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर द्वारा लिखित तहरीर बावत रमईपट्टी से हीरो होन्डा मोटर साइकिल UP 63 L 6115 चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दी गई थी । जिसके आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-140/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक को0शहर को अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी हुई मोटर साइकिल की बरामदगी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 02.10.2022 को प्र0नि0 अरविन्द कुमार मिश्रा मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त 1. शिवांश पुत्र प्रदीप, 2. आकाश पुत्र राकेश त्रिपाठी निवासीगण रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुई 01 अदद मोटर साइकिल बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।
*3-थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 02.10.2022 को उ0नि0 मो0शकील खाँ मय पुलिस बल द्वारा अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र लक्ष्मण निवासी कमासीन थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*4.थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी की 01 डीजल इंजन के साथ 04 चोर गिरफ्तार,—*
थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.10.2022 को वादी छब्बन पुत्र स्व0 सुख्खु निवासी बाराडीह थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर बावत सिचाई के लिये लगाया गया डीजल इंजन चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दी गई थी । जिसके आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-288/2022 धारा 379 भादवि बनाम जोगिन्द्र आदि 03 नफर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक चुनार को अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी हुई डीजल इंजन की बरामदगी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 02.10.2022 को प्र0नि0 त्रिवेणी लाल सेन मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों चोरी करने वाले 1. जोगिन्द्र पुत्र स्व0 बेचन, 2. आशोक कुमार पुत्र मनु राम, 3. सुरेन्द्र उर्फ रिन्कू पुत्र लालमणी निवासीगण बाराडीह थाना चुनार व खरीदने वाला अभियुक्त 4. राम दुलार पुत्र महादेव पाल निवासी नागरपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी हुई 01 अदद डीजल इंजन बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।
*5–थाना को0देहात पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार—*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0देहात पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक 02.10.2022 को उ0नि0 जितेन्द्र सरोज मय पुलिस बल द्वारा वारंटी रामधनी पुत्र हरिदास निवासी बीकना थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*6–थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार—*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक 02.10.2022 को उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय पुलिस बल द्वारा वारंटी रामकेश पुत्र स्व0 हरिदास निवासी भुईलीखास थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*7–थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार—*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक 02.10.2022 को उ0नि0 धन्नजय सिंह मय पुलिस बल द्वारा वारंटी कृपा शंकर पुत्र दुखी निवासी तेन्दुआखुर्द थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*8.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी की 01 अदद मोबाइल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार,—*
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 16.08.2022 को वादी शिवशंकर पुत्र भूलन निवासी धरौहरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर बावत मोबाइल फोन चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दी गई थी । जिसके आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-149/2022 धारा 457/379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी हुई मोबाइल की बरामदगी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 02.10.2022 को उ0नि0 रविकान्त मिश्रा मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त कृष्ण कुमार बिन्द पुत्र जनकधारी बिन्द निवासी पती का पुरा नरोईया थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोबाइल बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।
*9-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 26 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-11
थाना कछवां-05
थाना चुनार – 03
थाना मडिहान-02
थाना अहरौरा-05
*सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ी: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं मुलायम, आईसीयू में किया गया शिफ्ट
*यूपी के फतेहपुर के धाता में दुर्गा पूजा पंडाल के एक कार्यक्रम में हनुमान की भूमिका निभा रहे 55 साल के रामस्वरूप की मौत
लंकादहन प्रसंग के दौरान चक्कर खाकर मंच से गिरे और चली गई जान
➡लखनऊ- दो निलंबित IPS अफसर बहाल किए गए, सरकार ने दो IPS अफ़सरों को बहाल किया, IPS अनंत देव तिवारी को बहाल किया गया, आईपीएस पवन कुमार भी बहाल किए गए, DIG एसटीएफ के पद से निलंबित हुए थे अनंत देव, बिकरू कांड की जांच के दौरान निलंबित हुए थे अनंत देव, SSP गाजियाबाद के पद से निलंबित हुए थे पवन कुमार, कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित हुए थे पवन कुमार.
➡लखनऊ- 36वें राष्ट्रीय खेलों में यूपी की कबड्डी टीम चैंपियन, राष्ट्रीय खेलों में यूपी की कबड्डी टीम बनी चैंपियन, यूपी की कबड्डी टीम ने पहली बार जीता स्वर्ण पदक, सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम को दी बधाई, कप्तान राहुल चौधरी से फोन पर बातकर CM ने बधाई दी, मुख्यमंत्री योगी ने पूरी टीम के खेल की सराहना की.
➡लखनऊ- दुबग्गा से विशाल गौतम के अपहण का मामला, अपहरण के बाद विशाल गौतम की हत्या की, अपहरणकर्ताओं ने विशाल की हत्या कर शव फेंका, सीतापुर के अटारिया में गोमती नदी में फेंका शव, अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ की मांगी थी फिरौती, फिरौती की रकम न मिलने पर विशाल की हत्या, घटना को लेकर दुबग्गा पुलिस की बड़ी लापरवाही, शुरुवाती जांच में किडनैपिंग-फिरौती को नकारती रही पुलिस, पुलिस, की लापरवाही से गई विशाल की जान- परिजन, आरोपी समेत 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार, पुलिस ने जेहटा गांव से दो लोगो को किया गिरफ्तार, आरोपी ने हत्या करने की बात को कबूल किया.
➡लखनऊ- कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में बापू की जयंती मनाई गई, गांधी और पूर्व पीएम शास्त्री जी की जयंती मनाई गई, सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया ने नमन किया, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे ने भी श्रद्धांजलि दी, विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी श्रद्धांजलि दी.
➡लखनऊ- ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0’ का आयोजन किया गया, सीसीएसआई एयरपोर्ट, लखनऊ में आयोजित किया गया, रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
➡मुजफ्फरनगर- उत्तराखंड मुख्यमंत्री के मुजफ्फरनगर आगमन पर अलर्ट, 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, 12.15 बजे रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर कार्यक्रम, 1 बजे वहलना श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे सीएम, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, यूके आंदोलनकारी शहीदों की आज 28वीं बरसी, CM धामी के दौरे पर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट।
➡नोएडा- ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के निवासियों पर FIR दर्ज, सरकारी काम में बाधा डालने पर कराई गई FIR, गेट को बंद कर आवाजाही रोकने का आरोप लगा, अतिक्रमण हटाने के दौरान सोसाइटी के गेट बंद किए थे, सरकारी काम में बाधा डालने पर कराई गई FIR, सोसाइटी के 25 से 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज, नोएडा प्राधिकरण ने थाना फेस 2 में दर्ज कराई FIR.
➡शाहजहांपुर- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शाहजहांपुर पहुंची, विनोबा भावे सेवाश्रम के कार्यक्रम में हुई शामिल, गांधी प्रतिमा का अनावरण भी करेंगी राज्यपाल, स्वावलंबी महिलाओं से भी करेंगी मुलाकात, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना,जितिन प्रसाद मौजूद, मंत्री जीपीएस राठौर भी कार्यक्रम में मौजूद.
➡अलीगढ़- 50 रुपये मांगने पर दिव्यांग की पिटाई, गरीब दिव्यांग चाय विक्रेता को दबंगों ने पीटा, बाइक सवार दो युवकों ने दिव्यांग को पीटा, लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर चलाता है दुकान, रोरावर थाना इलाके के नादापुल का मामला.
➡गोंडा- गोंडा में पीएम आवास निर्माण में बड़ा घोटाला, कमिश्नर डीएम की नाक के नीचे घोटाला, कार्यदाई संस्था की आड़ में हो रहा बड़ा खेल, मानक दरकिनार कर बनाए जा रहे आवास, 6 लाख के पीएम आवास का पीली ईंट से निर्माण, गोंडा में आवास विकास के जिम्मे पीएम आवास, सिविल लाइन में बन रहे 500 से ऊपर आवास, आवास विकास ने दो ठेकेदारों को दिया ठेका, शहरियों को यही आवास साढ़े 3 लाख में मिलेंगे, ढाई लाख छूट पर सरकार देगी शहरी आवास, निर्माण में नगर पालिका, डूडा का रोल भी संदिग्ध.
➡श्रावस्ती- मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क, डीएम और एसपी ने विसर्जन स्थल का लिया जायजा, जमुनहा क्षेत्र के जंगल दास कुटी पहुंची डीएम नेहा प्रकाश, यहां चल रही तैयारियों डीएम और एसपी ने लिया जायजा, बरोह घाट व भाखला घाट पर होना है मूर्तियों का विसर्जन, मूर्ति विसर्जन के दिन सुरक्षा व प्रकाश के व्यवस्था के दिए निर्देश, थाना इंचार्ज और ग्राम प्रधान को सौंपी गई जिम्मेदारियां.
➡बांदा- माफिया धड़ल्ले से कर रहे अवैध खनन एवं परिवहन, बिना रॉयल्टी के रोजाना निकाले जा रहे सैकड़ों ट्रक, निजी भूमि के खनन पट्टो के नाम पर अवैध खनन, सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लगा रहे, खेतों की सफाई के नाम पर अवैध खनन- परिवहन, बिना रॉयल्टी बालू भरे ट्रक पकड़ने का वीडियो वायरल, एसडीएम का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, एसडीएम ने खुद बनाया बालू ले जाते ट्रकों का वीडियो, 3 दिन पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो, नरैनी तहसील का मामला.
➡बरेली- बरेली पुलिस की गुंडागर्दी आई सामने, श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा, खाटू श्याम मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को पीटा, पुलिस वालों ने श्रद्धालुओं को लाठी डंडों से पीटा, श्रद्धालुओं ने आंवला थाने का किया घेराव, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने एसएसपी से की शिकायत, एसएसपी ने दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, आंवला के मनौना ने बन रहा है खाटू श्याम का मंदिर, आंवला थाने में तैनात है पांचों पुलिसकर्मी सस्पेंड.
➡कानपुर- ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौके पर हुई मौत, चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से हुआ फरार, घाटमपुर के जाजपुर चौकी क्षेत्र का मामला.
➡जालौन- डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने महिला की सुनी फरियाद, महिला को देख डिप्टी सीएम केशव ने गाड़ी रुकवाई, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने महिला की सुनी समस्या, गाड़ी के आगे आई महिला का वीडियो हुआ वायरल, महिला ने सास-ससुर पर घर से निकालने का आरोप लगाया, महिला ने पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप, डिप्टी सीएम केशव ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए.
➡प्रयागराज- शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों को लेकर फैसला, शिक्षकों के तबादलों इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, ‘शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नहीं रोका जा सकता’, ‘स्थानांतरण नीति के अभाव में तबादला नहीं रोका जा सकता’, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के संबंध में हाईकोर्ट का फैसला, तबादलों के लिए अलग से कोई नीति बनाना जरूरी नहीं -HC, पहले से बने हुए नियम रूल 8(2) D के तहत तबादले हो सकते हैं-HC.
➡रायबरेली- शौचालय निर्माण में घपले का मामला, पूर्व प्रधान और दो सचिवों से होगी वसूली, 17.40 लाख रुपए की वसूली की जाएगी, आधी रकम पूर्व प्रधान वसूल की जाएगी, शेष दोनों सचिवों से वसूलने का आदेश, सलोन क्षेत्र के सूची गांव का मामला.
➡बुलंदशहर- 13 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या से सनसनी, मासूम बच्ची की गला रेतकर निर्मम हत्या हुई, गांव के पास खेत मे पड़ा मिला मासूम का शव, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद, नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंद गढ़ी की घटना.
➡जौनपुर- सड़क हादसे में महिला समेत 2 लोगों की मौत, ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, बाइक सवार महिला समेत 2 लोगों की हुई मौत, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, मड़ियाहूं थाना इलाके की घटना.
➡अमरोहा- दुष्कर्म के आरोपी को 19 दिन में 20 साल की सजा, अदालत में दुष्कर्म के आरोपी को 19 दिन में सजा सुनाई, आरोपी ने नाबालिक छात्रा का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, दिल्ली में छात्रा को बंधक बनाकर किया था दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को 20 साल कैद की सजा सुनाई, पुलिस की पैरवी से आरोपी को 19 दिन में हुई सजा, अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र से जुड़ा था मामला।
➡बुलंदशहर- अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने मजदूर को मारी टक्कर, हादसे में मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हुई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रैक्टर-ड्राइवर, बुलंदशहर के चोला थाना खवासपुर का मामला.
➡देहरादून- देहरादून में आज विपक्षी दलों ने बंद का आवाह्न किया, देहरादून में आज बंद का कोई भी असर नहीं दिखाई दिया, ज्यादातर इलाकों में व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले मिलें , सड़कों पर भी गाड़ियों का हजूम दिखाई दिया, देहरादून के लोगों ने बंद का कोई समर्थन नहीं किया.
➡कोटद्वार- पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म के लगे आरोप का मामला, नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के लगे आरोप का मामला, मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि, किशोरी को बहला फुसलाकर केयर टेकर लगाए थे आरोप, आरोप के बाद पुलिसकर्मी को SSP ने किया था लाइन हाजिर, आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस कर सकती जल्द कार्रवाई.
➡दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट का बहुत बड़ा फैसला, जुर्म इक़बाल का वीडियो साक्ष्य में मान्य नहीं-SC, ‘अभियुक्त की जुर्म इक़बाल की वीडियो साक्ष्य नहीं’, पुलिस के सामने जुर्म इक़बाल साक्ष्य में मान्य नहीं-SC, चाहे वह वीडियोग्राफी में भी हो साक्ष्य में स्वीकृत नहीं-SC, SC ने कर्नाटक हाईकोर्ट,जिला अदालत क़े फैसले को पलटा, सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोपी को बरी किया, ‘किसी भी व्यक्ति को गवाही क़े लिए विवश नहीं कर सकते’.
➡दिल्ली- दिल्ली में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली के सुंदरनगरी इलाके की घटना.




More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-