April 20, 2026

स्टेनोग्राफर परीक्षा के प्रवेश पत्र में बिल गेट्स का फोटो और हस्ताक्षर, देखते ही अभ्यर्थी हैरान

Spread the love

के. एम. बग्गा

……………..…

वाराणसी के कबीर चौरा स्थित पिपलानी कटरा निवासी आयुष्मान जायसवाल ने हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद के लिए आवेदन किया था। उस दौरान अपने हस्ताक्षर व फोटो के साथ ही फार्म भरा था।

आयुष्मान जायसवाल की 21 जनवरी को हरहुआ के राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा है। आयुष्मान ने जब प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तब पता चला कि प्रवेश पत्र पर उसकी जगह बिल गेट्स की फोटो और हस्ताक्षर हैं। यह देखते ही वह हैरान रह गया।

उसने दोबारा प्रवेश पत्र डाउनलोड किया मगर फिर से बिल गेट्स की फोटो व हस्ताक्षर युक्त प्रवेश पत्र मिला। शनिवार देर शाम शिकायत करने पर पुराने आवेदन फार्म के साथ प्रवेश पत्र व सही हस्ताक्षर युक्त फोटो अपलोड कराया गया। इसके बाद उसने राहत की सांस ली। आयुष्मान के एक मित्र के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी थी जिसे बाद में ठीक कर दिया गया।