के.एम.बग्गा
*********
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत लेढ़ूपुर से शनिवार को एसटीएफ ने मऊ जिले के रानीपुर थाना के ताहिरपुर निवासी अजीत यादव को गिरफ्तार किया। अजीत पर बलिया पुलिस ने 25 हजार और मऊ पुलिस ने 15 हजार का पुरस्कार घोषित किया था। अजीत के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल, दो कारतूस, तीन मोबाइल और 1700 रुपये बरामद कर उसे सारनाथ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना पर लेढ़ूपुर में अजीत को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने घेरेबंदी की तो उसने फायरिंग की। हालांकि जवाबी कार्रवाई में अजीत को दबोच लिया गया।…





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-