November 7, 2026

स्क्रैप दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़-

Spread the love

स्क्रैप दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़-

 

बुलंदशहर: स्क्रैप का माल दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ कर गिरोह के चार शातिरों को भी पुलिस ने धर दबोचा। बुलन्दशहर के थाना ककोड़ पुलिस के द्वारा दी जानकारी के के मुताबिक कुछ समय से जनपद में एक शातिर गिरोह के सक्रिय होने की शिकायतें मिल रही थी। यह गिरोह लोगों को स्क्रैप का माल सस्ते रेट में दिलाने के नाम पर ठगी करता था ।

 

पुलिस टीम ने मिली शिकायतों के आधार पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के चंगौली मोड़ के पास शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान चार युवकों को हिरासत में लिया जिनके पास अवैध असलाह भी मिले और कड़ी पूछताछ के बाद पकड़े गए युवकों मैं अर्जन पुत्र हरिश्चंद्र,अजय उर्फ शीलू पुत्र भोला सिंह,अवधेश पुत्र सतवीर एवं जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र सतीश शर्मा ने बताया कि हम लोग गिरोह बनाकर लोगों को स्क्रैप के माल को सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर ठगी करते हैं और उनसे मोटी रकम ठगते थे मामले में थाना ककोड़ पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। उक्त मामले के खुलासे में ककोड़ थाने के उपनिरीक्षक शीलेश गौतम और उनकी टीम का कार्य सराहनीय रहा।