July 12, 2026

स्कॉर्पियो के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल* दिपक कुमार सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*स्कॉर्पियो के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल*

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामसभा भोपापुर में स्कॉर्पियो के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलचंद पटेल पुत्र रामलाल पटेल उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी भोपापुर अपने घर के पास रोड के किनारे साइड में खड़े थे तभी सामने से आ रही अनियंत्रित स्कारपियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उसके बाद स्थानीय लोगों ने नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए जहां पर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने शहर के लिए रेफर किया।