फतेहपुर : रोड हादसे में युवक की मौके पर मौत
फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली के नौबस्ता बाईपास के पास रोड हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि एक अज्ञात ट्रक ने युवक को टक्कर मारी जिससे युवक की पत्नी और उसका बच्चा दूसरी तरफ जा गिरी और युवक ट्रक के अंदर जा गिरा और युवक के सर पर ट्रक चड गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई युवक का नाम दीपक निवासी सैनी जिला कौशांबी का रहने वाला था युवक की पत्नी ने बताया कि हम संवत खागा फतेहपुर अपने भाइयों के राखी बांधने के लिए गए थे वापस में आते हुए यह हादसा हो गया गाड़ी नंबर UP73 AN 2503 जिसमें मेरे पति की जान चली गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अज्ञात ट्रक की खोजबीन की जा रही है दीपक की मौत होने की वजह से घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है दीपक की पत्नी व उनकी बहनों का रो रो कर बुरा हाल है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-