सरैयाहाट : (दुमका)
===========
*स्कूल के मिड डे मिल चावल की धड़ल्ले से हो रही कालाबाजारी*
🔹️ गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद भ्रष्टाचार अन्वेषण ब्यूरो के सरैयाहाट टीम द्वारा दिनांक -10/09/2022 को सरैयाहाट बी.आर.सी. से प्रस्थान हुए चावल की बोरियों से लदे ऑटो का पीछा किए जाने के बाद स्कूल के लिए आवंटित लगभग 20 बोरा चावल को ऑटो चालक संदीप कुमार मंडल पिता-रमेश कुमार मंडल (ब्लाॅक के पास भक्तियाडीह के रहनेवाले) के द्वारा सरैयाहाट चौक से आगे गुरूनाथ पहाड़ी से सटे मेन रोड जमुनियां मोड़ के पास प्रयाग मंडल पिता- हलधर मंडल (ग्राम- जमुनियां) के दुकान में बेचे जाने की खबर है ।
🔹️स्कूल के बच्चों के लिए सरकार द्वारा आवंटित चावल की इस कालाबाजारी के संबंध में चावल की बोरियों से लदे ऑटो का फोटो , चावल उतारकर दुकान में रखने का फोटो भी हुआ वायरल ।
🔹️सरैयाहाट के बी.आर.सी.से स्कूल के लिए निकला ये चावल स्कूल में रखने के बजाय गुरूनाथ पहाड़ी के पास एक निजी दुकानदार के घर में उतारा जा रहा था ।
🔹️ कई सालों से इस धंधे को अंजाम दे रहे संबंधित संलिप्त शिक्षक, चावल उठाव हेतु बी.आर.सी.आनेवाले संबंधित स्कूल-समिति-कर्मी , ऑटो चालक , ऑटो से उतारकर दुकान में फटाफट चावल की बोरियाँ रखनेवाले दो-दो तैनात मजदूर…इन सबों की है मिलीभगत ।
🔹️सरकारी स्कूल के लिए सरकार द्वारा आवंटित चावल की कालाबाजारी के बारे में वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-सक्षम पदाधिकारी, प्रखंड संसाधन केन्द्र सरैयाहाट को मीडिया के माध्यम से जानकारी दे दी गई है
🔹️इतनी बड़ी मात्रा में चावल की हुई कालाबाजारी किस विद्यालय और किस शिक्षक के द्वारा बी.आर.सी.के स्टाफ से मिलकर किया गया , ये बन चुका अब जांच का विषय ।
🔹️ विभागीय जांच के बाद होगा संबंधित विद्यालय के संलिप्त शिक्षक और अन्य लोगों के मिलीभगत का खुलासा ।
ब्यूरो रिपोर्ट, दुमका

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-