May 29, 2026

दुमका में हो रही हैं निरंतर हत्या और फांसी की वारदातें-

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

===========

 

*दुमका में हो रही हैं निरंतर हत्या और फांसी की वारदातें*

 

🔹️ दुमका में अंकिता हत्याकांड के तुरंत बाद एक आदिवासी लड़की का फांसी के फंदे से झूलते शव के मिलने से फैली सनसनी से एलर्ट हो चुकी दुमका पुलिस ने तफ्तीश की प्रक्रिया पूरी भी नहीं की थी कि एक और फांसी के फंदे से झूलता एक आदिवासी लड़के का शव पुलिस ने किया है बरामद ।

 

🔹️ दुमका में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के हालातों के बीच चुनौती बनी दुमका पुलिस को काफी करनी पड़ रही है मशक्कत ।

 

🔹️ पहले ही दुमका में दो नाबालिग किशोरी की हत्या की गुत्थियों को सुलझाने में जुटी दुमका पुलिस के सामने अब एक और फांसी के फंदे से झूलता आदिवासी लड़के के शव के पीछे के कांड के उद्भेदन हेतु दुमका नगर के न्यू बांधपाड़ा में जेलरोड स्थित पीछेवाले घने झाड़ियों के बीच बरगद के पेड़ से झूलते शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रकिया हो चुकी है पूरी ।

 

🔹️ इस तीसरे कांड का आरोपी अभी है पुलिस की गिरफ्त से बाहर । सघन छानबीन में जुटी है पुलिस ।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट, दुमका