*वाराणसी:* शहर के सिगरा थानान्तर्गत सोनिया चौकी प्रभारी ने दो संदिग्धों को 52 ग्राम नाजायज़ नशीले पदार्थ और 40 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। चौकी प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि सोनिया पोखरे के पास गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उन्हें पास बुलाया गया तो उन्होंने अपना नाम क्रमशः पिंटू वर्मा निवासी शिवपुरवा, थाना सिगरा और शिवा सुब्रमन्यम निवासी त्रिचिरापल्ली तमिलनाडू बताया।
इन दोनों की जब तलाशी ली गई तो इनके पास से 52 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ और 40 नशे की गोलियां मिली। दोनों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-