मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम
*जंसा/वाराणसी:* जंसा सब्जी मंडी के पास रविवार को सुबह तकरीबन 6:00 बजे ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे घर वालों ने लोगों की मदद से रोड जाम कर दिया। पता चलने पर सीओ सदर और राजा तालाब तहसीलदार दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। किसी तरह से जाम समाप्त कराया गया।
शमशेर अली (52 वर्ष) घर हाथी बाजार से राजातालाब दुकान का सामान खरीदने के लिए जा रहा थे। तेज रफ्तार ट्रक ने शमशेर को कुचल दिया। उनकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे शमशेर के परिजनों के साथ-साथ लोगों ने जंसा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों ने नारेबाजी की। भीड़ को देखते हुये एहतियातन कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर अनिल कुमार व राजातालाब तहसीलदार राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि किसान सर्वहित बीमा, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना व मुख्यमंत्री विवेकाधीन सहायता कोष से सरकारी सहायता प्रदान कर अधिक से अधिक सहयोग दिलाया जाएगा।
अधिकारियों के आश्वासन पर 4 घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक को दो लड़के जावेद, शाहिल व तीन लड़किया हैं। इनमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। एक लड़की की शादी होनी थी।
*फेरी लगाकर करते थे परिवार का भरण पोषण*
मृतक का बड़ा लड़का जावेद दिव्यांग है। शमशेर अली फेरी का काम कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक की पत्नी कुरैशा खातून रोते-रोते बेहोश हो गईं। जंसा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
*बोले एसओ बेटे की तहरीर पर की जा रही कार्रवाई*
दुर्घटना के बाबत एसओ संजय कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के पुत्र जावेद के तहरीर पर ट्रक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के बाद लोगों का कहना था कि जंसा वाया रामेश्वर पंचकोशी मार्ग पर बड़ी वाहनों के साथ-साथ ट्रक के आवागमन पर रोक है इसके बावजूद पुलिस के देखरेख बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-