
सोनभद्र। जिले के चर्चित इम्तियाज हत्याकांड के सात फरार इनामी आरोपियों में से दो को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर पुलिस ने 25 -25 हजार रुपये के इनाम घोषित किया था। इन आरोपियों को यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सूरज पासवान पुत्र स्व. राजकुमार पासवान निवासी हनुमान मंदिर प्रीत नगर थाना चोपन और रिंकू भारद्वाज उर्फ चन्द्र प्रकाश पुत्र चन्द्रशेखर राजभर निवासी गौरव नगर चोपन रोड थाना ओबरा को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।
26 दिसम्बर को सीजेएम कोर्ट ने धारा 82 के तहत फरार घोषित किया है। इसके तहत पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाती है तो कोर्ट के आदेश पर धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई किया जा सकता है। वही सूत्रों की माने तो इम्तियाज हत्याकांड के दो आरोपी न्यायालय मे आत्म समर्पण करने की चर्चा जोरों पर है। सीजेएम कोर्ट ने इन सात आरोपियों राकेश जायसवाल निवासी वाराणसी , रवि जालान निवासी सोनभद्र नगर , रिंकू भारद्वाज निवासी चोपन , सूरज पासवान निवासी चोपन , अखिलेश ठाकुर निवासी औरंगाबाद बिहार , सन्तोष पासवान निवासी औरंगाबाद बिहार और शशि चंद्रवंशी निवासी औरंगाबाद बिहार को फरार घोषित किया गया है।
बताते चले कि जिले में पत्थर खनन में लीज प्राप्त करने के लिए वर्चस्व को लेकर सपा नेता , खनन व्यवसायी व नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की 25 अक्टूबर की सुबह खेल मैदान के पास गोली मारकर हत्या किया गया था। जिसमे स्थानीय लोगो ने घटना में शामिल चार बदमाशो में से एक को पकड़ लिया था जिसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को चिन्हित किया गया था । इस घटना में इम्तियाज के भाई उस्मान द्वारा दी गयी तहरीर में राकेश जायसवाल और रवि जालान व चार अन्य के खिलाफ धारा 147 , 148 , 302 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसका खुलासा करते हुए 2 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड ने बताया था कि हत्या को पूरी तरह व्यवसायिक और महिला सम्बन्ध को लेकर हुई थी। इस हाई प्रोफाइल हत्या में शामिल 13 लोगों में से 8 लोगो पर इनाम घोषित किया था जिनमे से 4 इनामी अभियुक्तों सहित 6 लोगो को गिरफ्तार किया है शेष सात आरोपी फरार है।
यह आरोपी हो चुके है गिरफ्तार
इस हत्याकांड में कश्मीर पासवान उर्फ राकेश पुत्र विनय पासवान निवासी चकनार कस्तूरी थाना जपला जनपद पलामू झारखण्ड को घटना के समय लोगो ने पकड़ा था , पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्तों में धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रमेश कश्यप निवासी उटारी झारखण्ड हालपता गजराजनगर थाना ओबरा सोनभद्र, रवि गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल निवासी प्रीत नगर थाना चोपन , पवन चौहान पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी वार्ड 3 प्रीत नगर थाना चोपन , अरविंद केशरी पुत्र स्व. रामचन्द्र केशरी निवासी वार्ड 4 प्रीत नगर थाना चोपन के साथ ही कृष्ण सिंह पुत्र स्व. मान सिंह निवासी प्रीत नगर थाना चोपन को गिरफ्तार किया गया है।
यह है साजिशकर्ता
वही वांछित इस हत्या का षणयंत्र रचने वाले राकेश जायसवाल पुत्र कैलाश चन्द्र गुप्ता निवासी बिल्ली मारकुंडी थान ओबरा और रवि जालान पुत्र स्व. निरंजन जालान निवासी रावर्ट्सगंज दोनो फरार है पर कोई इनाम घोषित नही किया है।
फरार आरोपियों में इन पर है इनाम घोषित
अखिलेश कुमार पुत्र दुदेश्वर निवासी मझियांवा थाना नबी नगर बिहार फरार इनाम 25 हजार रुपये , सन्तोष पासवान पुत्र विजय पासवान निवासी कुर्मी पोखरा थाना नबी नगर बिहार फरार पर इनाम घोषित 25 000 रुपये , शशि चन्द्रवँशी पुत्र अज्ञात यह भी फरार है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max