वाराणसी-रिटायर्ड फार्मासिस्ट की निर्मम हत्या करके उन्ही के गाड़ी से शव को लगाया ठिकाने…. चांदमारी । शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी रिटायर्ड फार्मासिस्ट प्रेमचंद सिंह उम्र लगभग 64 वर्ष की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दिया गया । हत्यारों ने हत्या करने के बाद उन्हीं के आल्टो कार से बॉडी को ले जाकर लोहता थानांतर्गत पिसौर पुल के पास फेंक दिया । मूल रूप से बड़ागांव के कविरामपुर निवासी प्रेमचंद सिंह फार्मासिस्ट के पद से 2016 में रिटायर होकर परमानंदपुर में मकान बनवा कर रह रहे थे उनके दो लड़के हैं पहला सुशील कुमार मुम्बई में ओ.एन.जी.में कार्यरत है और अपना परिवार लेकर वहीं रहता है दूसरा पुत्र सुनील कुमार पेशे से डॉक्टर है जो कविरामपुर में ही अपना क्लीनिक चलाता है सुनील कुछ समय पहले अपनी मां हीरावती और परिवार के साथ बड़े भाई के यहां छुट्टी बिताने गए हुए है उनके अनुपस्थिति में प्रेमचंद गांव की क्लिनिक देख रहे थे और रोज सुबह जाते और शाम को वापस आते थे । हत्यारों नें प्रेमचंद सिंह को घर पर अकेला पाकर उनके बिस्तर पर किसी वजनी चीज से प्रहार करके हत्या कर शव को पिसौर पुल के पास फेंक दिया । शंका के बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर सूचना दिया । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई । पिसौर पुल लोहता थाना में पड़ने के कारण लोहता पुलिस,शिवपुर पुलिस,क्षेत्राधिकारी कैंट,क्षेत्राधिकारी सदर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर डाग स्क्वायड से मदद छानबीन करते हुए से जांच शुरू कर दिया । हालांकि मौके पर मिले कुछ खून के धब्बे,रक्तरंजित बिस्तर,चश्मे के टूटे कांच सहित अन्य चीजों का बारीकी से मुआयना किया । क्षेत्राधिकारी सदर श्री अनिल कुमार ने बताया कि घर के अंदर व्यवस्थित स्थिति से यह स्प्ष्ट हो रहा है कि यह हत्या लूट के नियत से नही किया गया है इसके अलावा प्रारम्भिक जांच में अभी कोई सफलता हासिल नही हो पाई है । साथ ही इनके परिजनों को सूचना दे दी गयी है । मकान के दरवाजे पर ताला लगाकर चाभी शिवपुर पुलिस को सौंप दिया गया है ।
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max