May 1, 2026

*सैटेलाइट तस्वीरों में जस का तस खड़ा दिख रहा जैश का मदरसा*

Spread the love

पाकिस्‍तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए हवाई हमले में जैश-ए-मोहम्‍मद के प्रशिक्षण शिविर को ध्‍वस्‍त करने का दावा किया जा रहा है। इस बीच रॉयटर्स में छपी खबर के मुताबिक, बालाकोट में जिस जगह पर हवाई हमला हुआ, वहां अभी भी जैश का मदरसा जस का तस बना हुआ है।

सैन फ्रांसिस्‍को स्‍थित एक निजी सैटेलाइट से ली गई यह तस्‍वीर चार मार्च की है। इन तस्‍वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि बालाकोट में अभी भी जैश के 6 मदरसे बने हुए हैं। ये तस्‍वीर भारत की ओर से की गई एयर स्‍ट्राइक के छह दिन बाद जारी की गई है। अब तक हमले वाली जगह की साफ तस्वीरें सार्वजनिक नहीं हुई थीं, लेकिन प्लैनेट लैब्स की ओर से जारी ये तस्वीरें काफी साफ हैं।

रॉयटर्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तस्‍वीरों में बालाकोट में बने जैश के मदरसों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मदरसों की दीवारों को भी किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और उसके आसपास के पेड़ भी हरे-भरे दिखाई दे रहे हैं।