July 12, 2026

*संख्या गिनने के लिए अगली बार विपक्षी नेताओंको विमान में बांधकर ले जाएं: वीके सिंह*

Spread the love

बालाकोट में मारे गए आतंकियों की संख्या बताने के लिए विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने के साथ उस पर हमलावर है। विपक्ष के सवालों का सरकार भी जवाब दे रही है। इसी को लेकर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बुधवार को एक अजीबो-गरीब बयान देकर विवाद को जन्म दे दिया है।

वीके सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘अगली बार जब भारत कुछ करे तो मुझे लगता है कि विपक्षी जो ये प्रश्न उठाते हैं, उनको हवाई जहाज के नीचे बांधकर ले जाएं, जब बम चले तो वहां से देख लें टार्गेट, उसके बाद उनको वहीं पर उतार दें, उसके बाद वे संख्या गिन लें और वापस आ जाएं।

वीके सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘रात में 3.30 बजे बहुत मच्छर थे, मैंने मच्छर मारने की दवा छिड़का। अब मच्छर कितने मरे, ये गिनने बैठूं या फिर आराम से सो जाऊं’?