June 14, 2026

*सेना की दो टूक- जो बंदूक उठाएगा,मार दिया जाएगा पुलावामा हमले मेंआई एसआई का हाथ*

Spread the love

पुलवामा मुठभेड़ के बाद श्रीनगर में सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को साझा प्रेस कॉन्फेंस की। सेना ने कहा कि 100 घंटे के अंदर जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर में जैश के सभी टॉप कमांडर ढेर हो गए।

सेना ने कहा, ‘पुलवामा आतंकवादी हमले के 100 घंटे से भी कम समय में हमने घाटी में जैश के नेतृत्व को समाप्त कर दिया। पुलवामा हमले में पाकिस्तान और आईएसआई का हाथ है। जैश को आईएसआई हैंडल करता है। सोमवार को हुई मुठभेड़ में जैश का टॉप कमांडर कामरान मारा गया, वही पुलवामा का मास्टरमाइंड था। कामरान को आईएसआई से निर्देश मिल रहे थे।कंवल जीत सिंह ढिल्लन, चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना के कोर कमांडर ने कहा कि जिसने भी बंदूक उठाई, उसे मार दिया जाएगा या समाप्त कर दिया जाएगा। सेना ने कश्मीरी मांओं से कहा कि वो अपने बच्चों से कहें कि वो सरेंडर करें। हम नहीं चाहते कि बेगुनाह लोग मारे जाए।

सीआरपीएफ के जुल्फिकार हसन ने कहा, ‘हमारी हेल्पलाइन- 14411 इस हमले के मद्देनजर पूरे देश में कश्मीरियों की मदद कर रही है। कश्मीरी छात्रों में से ज्यादातर ने पूरे देश में इस हेल्पलाइन के लिए संपर्क किया है। बाहर पढ़ने वाले सभी कश्मीरी बच्चों की सुरक्षा बलों द्वारा देखभाल की गई है