*मोदी ने डीजल से इलेक्ट्रिक में बदले इंजन को हरी झंडी दिखाई, 2130 करोड़ रु. की परियोजनाएं शुरू करेंगे*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यह उनका 17वां दौरा है। सबसे पहले उन्होंने डीजल से इलेक्ट्रिक में बदले गए इंजन को हरी झंडी दिखाई। रविदास जयंती के मौके पर मोदी ने उनके मंदिर में मत्था भी टेका। वह यहां भंडारे में भोजन भी करेंगे। दोपहर बाद वे संत समागम स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) जाएंगे और यहां कैंसर हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे।
वाराणसी में मोदी 2130 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मोदी कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर, स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, मान महल म्यूजियम, गोइठहां एसटीपी प्रमुख हैं। फरवरी महीने में उनका उत्तरप्रदेश का यह तीसरा दौरा है।
प्रधानमंत्री पुलवामा में शहीद हुए रमेश यादव और अवधेश यादव के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। यहां से वे औढ़े गांव जनसभा स्थल पहुंचेंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-