*सी.ओ. सिटी का व्यापारियों ने किया स्वागत*
– व्यापारियों ने किया सी.ओ. सिटी राघवेन्द्र चतुर्वेदी का भव्य स्वागत
– सी.ओ. ने व्यापारियों की सुरक्षा का दिलाया भरोसा
रायबरेली, 16-03-2021!
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के *प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा* के नेतृत्व में व्यापारियों ने नये सी.ओ. सिटी राघवेन्द्र चतुर्वेदी का भव्य स्वागत किया। स्वागत करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि नये सी.ओ. सिटी की कार्यशैली से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी, व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होगा।
*प्रान्तीय संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी* ने कहा कि जनपद के व्यापारियों को शासन-प्रशासन का सदैव सहयोग मिलता रहा है, अपेक्षा है कि क्षेत्राधिकारी नगर व्यापारियों का हर सम्भव सहयोग करेंगे। *सी.ओ. सिटी राघवेन्द्र चतुर्वेदी* ने कहा कि व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। कानून की परिधि में सभी को न्याय मिलेगा। सी.ओ. ने व्यापारियों से अपील किया कि वे शहर की कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें, जिससे शहर में शांति व्यवस्था व अमन चैन कायम रहें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से *मो0 शाकिब कुरैशी, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, संजय पासी, पवन अग्रहरि, सुशील मौर्या, संतोष श्रीवास्तव, जय सिंह यादव, शत्रुघ्न पटेल, संदीप पाल, सुभाष सविता, अशोक कुमार मिश्र एडवोकेट, मो0 उजैर, राजेश मौर्या, मो0 हलीम घोसी, जय कोहली, जय कोहली, लवकुश, बल्लू सोनकर, अनुज यादव, अनिल सिंह, सुनील यादव, सुरेश सोनी, आशु श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला, सर्वेश नारायण सिंह* आदि लोग उपस्थित रहे।
*अंकित तिवारी रायबरेली*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-